स्टील के जले और जंग लगे बर्तनो कैसे साफ करे

स्टील के जले और जंग लगे बर्तन साफ करना कोई आसान काम नहीं है जले और जंग लगे बर्तनो से दांग हटाने में बहुत देर लगती है।

यदि बर्तनो में जंग और जले हुई दांग न हटाए जाये तो बर्तन दिखने में तो खराब लगते ही है साथ ही जब उनमे खाना बनाया जाता है जब उनमे खाना खाया जाता है तो वो हमारे शरीर में जा कर कई तरह की बीमारिया पैदा करते है।

जले और जंग लगे बर्तन रसोई घर की शोभा भी बिगाड़ देते है जिससे हमारी रसोई दिखने में भी अच्छी नहीं लगती है।

सभी लोग स्टेनलेस स्टील के बर्तन ज्यादा पसंद करते है क्योकि ये दिखने में आकर्षक और टिकाऊ होते है यदि इनकी नियमित सफाई की जाए तो आपको जले और जंग लगे बर्तनो को साफ करने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस पेज पर आप स्टील के बर्तनो को नया चमकदार बनाये रखने के साथ और जले और जंग लगे दांगो को हटाने के बहुत आसान तरीके शेयर किये गए है यदि आप भी अपनी रसोई के बर्तनो को स्वस्थ रखना चाहते है तो नीचे दी गई आसान सी टिप्स को अपनाये।

स्टील के जले और जंग लगे बर्तनो को साफ करने के आसान तरीके

1. स्टील के बर्तनो में खाना जल कर चिपक जाये तो उसे हटाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है यदि आप बर्तनो का जला दांग हटाने में तार वाले बर्तन साफ करने वाले पैड का इस्तेमाल करेंगे तो आपके बर्तनो में खरोच के निशान बन जाते है जिससे बर्तन की सतह पतली होने लगती है और दिखने में पुराने लगने लगते है।

बर्तन को बिना खरोच के साफ करने के लिए आप एक बड़े बर्तन में कपड़े धोने का साबुन घोल दे और पानी में बर्तन डाल कर पानी को गर्म होने के लिए रख दे जब पानी गर्म हो जाए तो गैस को बंद कर दे और बर्तन को गर्म पानी में ही कुछ देर के लिए छोड़ दे।

जले हुए बर्तन को कम से कम एक घंटे तक गर्म पानी में रखे उसके बाद उसी गर्म पानी का उपयोग करके बर्तन में साबुन लगा दे और बर्तन साफ करने के पैड से या नायलॉन के पैड से जले हुए बर्तन को साफ कर दे, ऐसा करने से जले हुए खाद्य बर्तन से साफ हो जायेगे और बर्तन पर किसी प्रकार की खरोच भी नहीं बनेगी।

2. यदि स्टील के बर्तन में जंग के दांग और जले खाद्य के दाग एक साथ लगे है तो आप मुठ्ठी भरके बेकिंग सोडा सूखे बर्तन में डाल कर एक कपड़े की सहायता से रगड़ कर साफ करे बहुत जल्द ही साफ हो जायेगा।

3. हमारी रसोई में स्टील के बहुत सारे बर्तन ऐसे होते है जो पुराने हो जाते है जिससे उनकी चमक चली जाती है और दिखने में भी अच्छे नहीं लगते है ऐसे में आपको एक मुठ्ठी बेकिंग सोडा को कटोरी में डाल कर गाढ़ा घोल बना ले घोल बनाने के बाद उस घोल को स्टील के पुराने बर्तनो पर कपड़े की सहायता से लगा दे और कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दे।

15 से 20 मिनट बाद बर्तनो को साधारण पानी से धो ले आपके बर्तनो की चमक वापस आ जाएगी।

4. स्टील के बर्तनो में बहुत दिनों तक खाना बनाने के बाद बर्तनो में कैल्शियम के दांग लग जाते है जिसने साधारण तरीके से हटाना आसान नहीं है।

यदि आपके बर्तनो में भी कैल्शियम के दांग लगे है उन्हें साफ करना चाहते है तो आप पानी में एक तिहाई सिरका मिला कर घोल बना ले और जिन बर्तनो में कैल्शियम के दांग लगे है उन्हें घोल में थोड़ी देर के लिए डूबा दे और फिर बाहर निकाल कर बर्तन धोने के साबुन को लगा कर पैड या कपड़े की सहायता से बर्तन को साफ करे और पानी से धो ले कैल्शियम के दांग पूरी तरह साफ हो जायेगे।

5. स्टील के बर्तनो में जंग लग जाने से दिखने में खराब लगने लगते है ऐसे में आप बेकिंग सोडा और सफ़ेद सिरका को मिला कर बर्तनो के जंग लगे स्थान पर स्क्रब से या बर्तन साफ करने के पैड से साफ कर दे।

6. जले हुए बर्तनो को साफ करने के लिए आधा चम्मच बेकिंग सोडा के साथ 1 चम्मच नींबू का रस और 1 कप गर्म पानी को मिला कर जले हुए बर्तन पर पैड की सहायता से रगड़ दे जले हुए बर्तन साफ हो जायेगे साथ ही बर्तनो पर किसी भी तरह के निशान भी नहीं बनेगे।

7. नए बर्तनो को हमेशा नया बनाये रखने के लिए जब भी बर्तनो को साफ करे तो जिस साबुन से या जिससे भी आप बर्तन साफ करते है उस में दो चम्मच नींबू का रस मिला ले उसके बाद बर्तन साफ करे साथ ही जब भी बर्तन साफ करे उसे किसी तार वाले पैड का उपयोग न करे ऐसा करने से आपके बर्तनो पर किसी भी तरह के निशान नहीं आएंगे।

8. यदि आपके पास सोडा नहीं है तो आप जिस जले हुए बर्तन को साफ करना चाहते है उसमें पानी डाले और एक दो चम्मच नमक डाल कर उस पर बर्तन को गैस पर रख कर गैस को चालू करे और पानी चार पांच मिनट तक उबाल ले आपका जला हुआ बर्तन साफ हो जाएगा।

9. जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आप टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते है यदि आप टमाटर से साफ करना चाहते है तो टमाटर के रस को निकाल कर जले हुआ बर्तन डाले और पानी भी डाल दे अब गैस पर रख कर पानी को तेज गर्म करे और जब पानी तेज गर्म हो जाए तो पानी को अलग करके बर्तनो को रगड़ कर साफ करे।

ये भी जाने –

यहां दिए गए आसान तरीके से आप स्टील के जले और जंग लगे बर्तनो को आप आसानी से साफ कर सकते है।

खाना बनाते समय ध्यान दे की आपके खाद्य बर्तन में न जल कर न चिपके क्योकि भोजन जलने से भोजन का टेस्ट खराब हो जाता है साथ ही बर्तन भी खराब हो जाते है।

आपके बर्तनो में जंग न लगे इसके लिए आप जब बर्तनो को पानी से धो कर डी वॉशर में रखते है तो उसके पहले सूती के कपड़े से बर्तनो का पानी पोछ ले, ऐसा करने से आपके बर्तनो में कभी जंग नहीं लगेगी।

सबसे अहम बात ये की आप अपने सभी बर्तनो को तरीके से संभाल कर साफ करे ताकि वे लम्बे समय तक आपके साथ आपकी किचन में काम करने में मदद कर सके।

बर्तनो को साफ करने के बाद हमेशा दो तीन बार साफ पानी से धोये ताकि आप जिस साबुन से बर्तनो की चिकनाई या जले हुए साफ करते है वो साबुन पूरी तरह से बर्तन की सतह से साफ हो जाए, साबुन से सारे हानिकारक कीट साफ हो जायेगे और साफ़ पानी से धोने के बाद बर्तनो पर लगा साबुन पूरी तरह साफ हो जाएगा।

यदि आप इस तरह से स्टील के बर्तन साफ करेंगे तो आपके बर्तनो से जले और जंग लगे दांग आसानी से साफ हो जायेगे।