मुरमुरा और गुड़ के लड्डू बनाने की विधि। Murmura laddu

कुरकुरे मुरमुरे के साथ गुड़ के लड्डू खाने में मीठे और कुरकुरे लगते है यदि आप भी लाई खाना पसंद करते है तो आपको मुरमुरे से बने ये लड्डू जरूर पसंद आएंगे।

यदि आप कम समय में कुछ कुरकुरा मीठा खाना चाहते है तो आप नीचे दी गई रेसिपी से केवल 10 मिनट में मुरमुरे को गुड़ के साथ मिला कर बहुत ही टेस्टी लड्डू बना सकते है।

तो चलिए प्रसाद में बाटने के लिए बनाये मुरमुरा लड्डू।

मुरमुरा लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • मुरमुरा या लाई : 100 ग्राम
  • गुड़ : 300 ग्राम
  • घी : 1 चम्मच
  • नारियल का बुरादा : 1/2 कप
  • पानी : 1 कटोरी
  • कढ़ाई : गुड़ की चाशनी बनाने के लिए
  • चमचा : चाशनी को मिक्स करने के लिए
  • गैस की आंच : मुरमुरा कुरकुरे करने के लिए और चाशनी बनाने के लिए
  • थाली : 2

मुरमुरा लड्डू बनाने की विधि

मुरमुरा लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप मुरमुरा को अच्छी तरह चेक कर ले कही मुरमुरे में कचरा तो नहीं है, यदि कचरा हो तो साफ कर ले।

अब कढ़ाई को गैस की आंच में गर्म होने रख दे, गर्म कढ़ाई में मुरमुरा डाले और मीडियम आंच में मुरमुरा का दो मिनट तक कुरकुरा होने तक सेक ले।

मुरमुरा कुरकुरे हो जाए तो उन्हें एक थाली में निकाल ले और कढ़ाई को साफ करके वापस से गैस पर गर्म होने रख दे।

गर्म कढ़ाई में एक चम्मच तेल डाले और मेल्ट होने दे मेल्ट हुए घी में गुड़ डाले गुड़ को कढ़ाई में डालने के बाद पूरी तरह मेल्ट होने तक चमचे से चलाते रहे ताकि कढ़ाई में चिपक कर जले ना।

जब गुड़ पूरी तरह मेल्ट हो जाए तो गैस की आंच को पूरी तरह धीमा कर दे और दो मिनट तक और गुड़ को चलाते रहे।

दो मिनट बाद मेल्ट हुए गुड़ में कुरकुरे किये हुए मुरमुरे और नारियल का बुरादा डाले और गुड़ के साथ मिक्स करे जब गुड़ और मुरमुरा अच्छे से मिक्स हो जाए तो कढ़ाई को गैस से उतार लीजिए।

अब कटोरी में रखे हुए पानी को थोड़ा सा हाथो पर लगा कर चिकना करे उसके बाद गुड़ और मुरमुरे के मिश्रण को हाथ में ले कर दोनों हाथो से दबा कर गोल लड्डू बना ले।

इसी तरह हर बार दोनों हाथो को पानी लगा कर चिकना करते जाए और थोड़े थोड़े मिश्रण को हाथ में ले कर गोल लड्डू बनाते जाए।

इस तरह आप मुरमुरा, नारियल बुरादा और गुड़ की चाशनी लड्डू बना सकते है।

ये भी जाने :-

तो आप भी बनाये मुरमुरा यानी लाई और गुड़ के लड्डू जो न तो आपकी सेहत के लिए किसी तरह का नुकसान पहुचायेगे न ही बनाने में देर लगेगी।

उम्मीद है मुरमुरा और गुड़ से बने लड्डू बनाने की रेसिपी आपको पसंद आई होगी।