इस आर्टिकल में आप खजूर क्या है खजूर खाने के फायदे और इसकी तासीर के बारे में जानेगे।
पिछले पेज पर हमने अर्जुन की छाल से काढ़ा बनाने की विधि शेयर की है उसे भी जरूर पढ़े।
तो चलिए जानते है खजूर क्या है इसे खाने से क्या फायदे होते है।
खजूर
खजूर एक ताड़ प्रजाति के वृक्ष से प्राप्त फल है इस खाद्य फल की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।
खजूर की खेती रेगिस्तान में कम पानी और गर्म मौसम वाले स्थान में की जाती है इसके पेड़ की लम्बाई 30 से 40 फ़ीट तक होती है, इसका तना शाखाविहीन होने के अलावा कठोर गोलाकार और खुरदुरा होता है।
इस पेड़ के ऊपरी भाग में पत्तो के नीचे गुच्छो में खजूर के फल लगे रहते है खजूर के फल जब कच्चे होते है तो हरे होते है और पकने के बाद भूरे तथा चिपचिपे होने लगते है, और यही खजूर सूखने के बाद छुहारे कहलाते है।
खजूर में मुख्य रूप से पाये जाने वाले तत्व
खजूर में विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है यह शरीर के विकास में मदद करता है।
इसमें विटामिन B अच्छी मात्रा में उपलब्ध होता है जो ह्रदय की मासपेशियो को मजबूत बनाने के साथ भूख बढ़ाने में मदद करता है।
खजूर में उपस्तिथ विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
खजूर में पाये जाने वाले निम्न घटक –
शुगर 85%
कैल्शियम
खनिज पदार्थ
विटामिन A, B और C
पोटेशियम
प्रोटीन
फाइबर
आयरन
कॉपर
सोडियम
खजूर खाने के फायदे
- शरीर में खून और हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आप लगातार 21 दिन तक दिन में 5 खजूर का सेवन करे ऐसा करने आपके शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन दोनों की कमी पूरी हो जायेगी जिससे खून की कमी भी पूरी हो जायेगी।
2. खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर उपस्तिथ होते है ये सारे घटक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते है।
3. यह हड्डियों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है इसमें फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम होते है इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
4. खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करते है।
5. यदि आप बहुत दुबले पतले है तो आपको खजूर का सेवन करना चाहिए इसमें उपस्तिथ कई विटामिन, शुगर और प्रोटीन वजन बढ़ाने का काम करते है।
6. एनीमिया से बचने के लिए आप खजूर का सेवन करे यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर खून की मात्रा बड़ा देता है जिससे एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है।
7. महिलाओ में पेट दर्द और कमर दर्द को ठीक करने के लिए प्रत्येक दिन 5 या उससे कम खजूर का सेवन करे।
ये भी जाने –
- काला नमक खाने के फायदे और नुकसान
- अदरक क्या है इसका वैज्ञानिक नाम, फायदे और नुकसान
- इलायची क्या है इसके औषधीय गुण और लाभ
उम्मीद है हमारे द्वारा शेयर की गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।
जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।