अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाये

इस पेज पर आप अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने की विधि जानेगे।

अर्जुन के पेड़ की छाल बहुत ही फायदेमंद होती है यदि इसकी छाल का काढ़ा बना के प्रत्येक दिन खाली पेट पिया जाए तो ह्रदय से संबंधित बीमारियों से जड़ से छुटकारा पाया जा सकता है, यह टी वी, कान दर्द जैसी बीमारियों को ठीक करने के साथ इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाना बहुत ही आसान है, तो चलिए जानते है इससे काढ़ा कैसे बनाया जाता है।

काढ़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • अर्जुन की छाल : 4 टुकड़े
  • तुलसी के पत्ते : 5
  • लौंग : 1
  • अदरक : 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • नमक : 1 चुटकी

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने की विधि

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने के लिए अर्जुन की छाल को एक कप पानी में रात भर भिगो कर रख दे।

सुबह छाल के टुकड़ो को एक पैन में डाले और चार कप पानी डालकर गैस पर रख दे गैस चालू कर दे।

अब पैन में एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, लौंग, तुलसी के पत्ते और चुटकी भर नमक डाल दे।

सारी सामग्री डालने के बाद पानी को दो कप बचने तक उबाल ले।

जब पानी सामग्री के साथ उबल कर दो कप बचे तो गैस को बंद कर दे और काढ़े को दो कप में छान ले।

गरमा गर्म अर्जुन की छाल का काढ़ा तैयार है इसे आप सर्दी-खासी, पेट दर्द, कान दर्द या हार्ट से संबंधित बीमारियों में बना कर पी सकते है।

ये भी जाने –

अर्जुन की छाल बहुत ही लाभदायक होती है इसका चूर्ण बना कर इस्तेमाल कर सकते है।

उम्मीद है हमारे द्वारा शेयर की गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।