बेसन की चक्की कैसे बनाते हैं

नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में आप राजस्थान की खास मिठाई बेसन की चक्की बनाने की रेसिपी जानेगे।

पिछले पेज पर हमने रसगुल्ले बनाने की रेसिपी शेयर की है उसे भी जरूर पढ़े और जाने रसगुल्ले कैसे बनाये जाते है।

तो चलिए बेसन की चक्की बनाने की रेसिपी शुरू करते है।

आवश्यक सामग्री

  • बेसन : 1 कप (100 ग्राम)
  • घी : 1/2 कप
  • इलायची पाउडर : 1/2 चम्मच
  • बादाम, काजू, पिस्ता : 1/2 कप बारीक़ कटे हुए
  • चीनी पाउडर : 150 ग्राम
  • नारियल का बुरादा : 1/2 कप

चक्की बनाने की विधि

बेसन की चक्की बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को आटा छन्ने की छन्नी से छान ले।

अब गैस को चालू करके कढ़ाई को गैस पर रखे और बेसन को कढ़ाई में डाल दे, गैस की आंच को मीडियम कर ले और पांच मिनट तक चमचे से चलाते हुए भून ले।

पांच मिनट बाद एक कप घी बेसन में डाल दे और मीडियम आंच में ही चमचे से मिक्स करते हुए अब बेसन को सुनहरा होने तक भून ले।

जब बेसन सुनहरा हो जाए तो आधा चम्मच इलायची पाउडर और बारीक़ कटे काजू, बादाम, पिस्ता को बेसन में डालकर मिक्स कर ले।

बेसन के साथ सारी सामग्री मिक्स करने के बाद सबसे बाद में चीनी पाउडर डाले और चमचे से मिक्स करे ताकि चीनी बेसन के साथ पिघल जाए।

जब चीनी बेसन के साथ पिघलेगी तो मिश्रण थोड़ा पतला हो जाएगा इसलिए चमचे से चलाते हुए 2-3 मिनट तक पका ले।

3 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दे और एक थाली में घी लगा कर और कढ़ाई में रखे बेसन के मिश्रण को थाली में पलट दे और नारियल के बुरादे को मिश्रण के ऊपर फैला दे।

अब बेसन की चक्की को सेट होने के लिए 1 घंटे के लिए ठंडे स्थान पर रख दे ताकि चक्की सेट हो जाए।

1 घंटे बाद आप मिश्रण को टुकड़ो में काट सकते है। कलाकंद कैसे बनाते है

बेसन की चक्की तैयार है आप इसे एक कंटेनर में भर कर एक महीने के लिए स्टोर कर करके रख सकते है।

ये भी जाने –

उम्मीद है बेसन की चक्की बनाने की रेसिपी आपको पसंद आई होगी।

रेसिपी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।