बेसन के लड्डू कैसे बनाते हैं

इस पेज पर आप बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी जानेगे।

पिछले पेज पर हमने मोमोज बनाने की रेसिपी शेयर की है उसे भी जरूर पढ़े।

बेसन के लड्डू एक ऐसे मिठाई है जिसे किसी भी खास त्यौहार पर बनाया जा सकता है।

तो चलिए मेरी इस आसान सी रेसिपी से बिल्कुल हलवाई जैसे बेसन के लड्डू बनाना सीखते है।

बेसन के लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • बेसन : 250 ग्राम
  • घी : 150 ग्राम
  • चीनी : 250 ग्राम
  • इलायची पाउडर : 1/3 चम्मच
  • पिस्ता : 10 बारीक़ कटे हुए
  • बादाम : 5 बारीक़ कटे हुए
  • काजू : 1/2 कप बारीक़ कटे हुए
  • पानी : 2 चम्मच

लड्डू बनाने की विधि

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले चीनी को पीस ले।

अब आटा छाने की छन्नी से बेसन को छान ले।

एक कढ़ाई ले उसे गैस पर रखे गैस चालू करे कढ़ाई में 150 ग्राम घी डाले और घी को गर्म होने दे। जब घी गर्म हो जाए तो उस में छाना हुआ बेसन डाले और गैस की आंच को धीमा कर ले।

धीमी आंच में बेसन को चमचे से घी के साथ मिक्स करते हुए 10 मिनट तक भून ले।

10 मिनट बाद बेसन का कलर बदल जाएगा साथ ही बेसन से भुनने की महक भी आने लगेगी।

अब बेसन के ऊपर थोड़ा-थोड़ा कर के दो चम्मच पानी छोड़के ऐसा करने से बेसन में रवा आ जाएगा अब एक से दो मिनट तक बेसन को और भून ले उसके बाद गैस बंद कर दे और कढ़ाई को गैस से नीचे रख कर बेसन को 2 मिनट तक चमचे से चलाते रहे नहीं तो कढ़ाई गर्म होने के कारण बेसन नीचे से जलने लगेगा।

अब बेसन में काजू, बादाम, पिस्ता और चीनी डालकर मिक्स कर जब आप चीनी डालेंगे तो चीनी पिघल कर बेसन के साथ मिक्स हो जायेगी।

अब आप इससे गोल गोल लड्डू बना ले और ऊपर से बारीक़ कटे पिस्ते और बादाम की कतरन डालकर लड्डू को गार्निश करे।

यहाँ बताई गई रेसिपी से आप बहुत ही स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बना सकते है।

ये भी जाने –

उम्मीद है आपको बेसन के लड्डू बनाने की यह रेसिपी पसंद आई होगी।

रेसिपी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।