स्ट्रॉबेरी कैसे खाते है इसे खाने के फायदे

दोस्तों इस आर्टिकल में आप जानेगे स्ट्रॉबेरी कैसे खाते है इसे खाने से होने वाले फायदे और नुकसान, इसकी तासीर कैसी होती है साथ इसमें कौन सा विटामिन पाया जाता है।

दोस्तों स्ट्रॉबेरी के पेड़ और फल दोनों को ही स्ट्रॉबेरी के नाम से जाना जाता है स्ट्रॉबेरी नाम का यह फल दिखने में गहरे लाल रंग का होता है जिसका उपयोग आप ताजा खाने के साथ स्टोर करके जैम, रस, आइसक्रीम आदि बनाने में कर सकते है।

स्ट्रॉबेरी का पेड़ दिखने में नाजुक झाड़ जैसा होता है इसकी बहुत देखभाल करनी पड़ती है।

तो चलिए स्ट्रॉबेरी से जुडी अन्य जानकारी को पढ़ना शुरू करते है।

स्ट्रॉबेरी कैसे खाते है

स्ट्रॉबेरी का टेस्ट खट्टा मीठा होता है इसे आप वैसे तो जब चाहे तब खा सकते है और यदि आप इसे सुबह के नाश्ते में सलाद के साथ खाना चाहे तो खा सकते है।

यदि आप चाहे तो इसका जूस बना कर पी सकते है, यदि आपको ठंडी चीजे खाना पसंद है तो आप स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बना कर भी खा सकते है।

यदि आप खट्टी चीजे खाना पसंद करते है तो आप स्ट्रॉबेरी जैम बना कर स्टोर कर ले और एक सप्ताह तक खा सकते है।

स्ट्रॉबेरी स्मूदी बना कर भी इसका सेवन कर सकते है यह एक ऐसा फल है जिसे आप जैसे चाहे वैसे खाने में उपयोग कर सकते है।

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे

  1. स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसमे लो कैलोरी होती है जो हमें वजन कम कराने में बहुत ही फायदे वाली होती है इसलिए यदि आप वजन कम करना चाहते है तो आप अपने रोज के खाने में स्ट्रॉबेरी को जरूर शामिल करे।
  2. बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर की हड्डिया कमजोर होती जाती है लेकिन स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसमे मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है यही मैग्नीशिया हमारी हड्डियों को मजबूती देने का काम करती है।
  3. स्ट्रॉबेरी में उपस्थित विटामिन सी दांतो को प्राकृतिक रूप से सफेदी देने का काम करता है यह जिससे पीलापन दूर रहता है साथ ही यह बैक्टीरिया को उत्त्पन्न होने से रोकता है जिससे आपके दांत कई रोगो से दूर रहते है।
  4. स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसमे एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स कंपाउंड की प्रचुर मात्रा होती है ये दोनों तत्वों हमारे ह्रदय को स्वस्थ रखने में सहायक होते है।
  5. स्ट्रॉबेरी में अल्फ़ा हाइड्रॉक्सी एसिड पाया जाता है जो हमारी त्वचा को मुलायम रखने का काम करता है।
  6. स्ट्रॉबेरी में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी दिमाग को तनाव मुक्त रखने का कार्य करता है, इसके अलावा इसमें उपस्थित फ्लेवोनोइड्स बढ़ती उम्र के साथ कमजोर हो रही याददास को रोकता है।
  7. स्ट्रॉबेरी में संतरे से भी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है इसलिए आप इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाना के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते है।
  8. स्ट्रॉबेरी बढ़ती उम्र के साथ घटती चेहरे की चमक और कसावट बनाए रखने में मदद करता है।
  9. इस फल में पौटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने के साथ स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।

स्ट्रॉबेरी खाने के नुकसान

  1. स्ट्रॉबेरी में पौटेशियम की मात्रा अधिक होती है यदि आप इसका सेवन नियमित मात्रा से अधिक करते है तो आपको दिल से जुडी समस्या का सामना करना पढ़ सकता है।
  2. स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसके अधिक सेवन से पेट में मरोड़ो की शिकायत हो सकती है।
  3. स्ट्रॉबेरी में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण आपको गैस, पेट दर्द और ऐठन की समस्या हो सकती है।
  4. इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से हाइपरकलेमिया की शिकायत हो सकती है जिसके कारण मांसपेशिया कमजोर हो सकती है और शरीर लकवा भी मार सकता है।

स्ट्रॉबेरी में कौन सा विटामिन पाया जाता है

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसमे संतरे से भी अधिक विटामिन सी पाया जाता है इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में विटामिन ए और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पौटेशियम, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस और फाइबर्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते है।

इसमें पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को इम्युनिटी बूट्स होते है अनेक तरह के बीमारियों से बचाने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने का कार्य करते है।

स्ट्रॉबेरी की तासीर

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसमे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते है इसलिए इसकी तासीर गर्म होने पर भी इसका सेवन गर्मी के दिनों में इसका जूस पीने में किया जाता है क्योकि गर्मी के दिनों में कुछ अच्छा खाने की वजाय कुछ टेस्टी खट्टा मीठा और ठंडा पीने का मन होता है।

जिस तरह से कीवी, शरीफा, आम, आवला, अमरूद खाने के बाद शरीर को महसूस होता है उसी तरह से ठंडी स्ट्रॉबेरी या उसका जूस पीने के बाद भी महसूस होता है।

ये भी जाने : –

आशा है अब आप स्ट्रॉबेरी से जुड़ी सारी जानकारी जान चुके होंगे है अब आप एक निश्चित मात्रा में ही स्ट्रॉबेरी का सेवन करे क्योकि इसे खाने से जिस तरह लाभ होते है उसी तरह से इसे खाने से नुकसान भी होते है।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।