पेठा बनाने का आसान तरीका

इस पोस्ट में आप आगरा का मशहूर पेठा बनाने की रेसिपी जानेगे और बनाना सीखेंगे।

पिछले पेज पर आलू के समोसे बनाने की रेसिपी शेयर की गई है उसे भी जरूर पढ़े।

तो चलिए आगरा का पेठा बनाने की रेसिपी जानते है।

पेठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • पका हुआ पेठे का फल : 1 किलोग्राम
  • पानी : आवश्यकता अनुसार
  • चुना : 150 ग्राम
  • चीनी : 6 कप
  • दूध : 5 चम्मच
  • केवड़ा एसेंस : 1 चम्मच

पेठा बनाने की रेसिपी

आगरा जैसा पेठा बनाने के लिए सबसे पहले पेठे के फल के ऊपर का हरा मोटा छिलका निकालकर अलग कर दे और बीज को अलग करते हुए गूदे वाले भाग को काट कर अलग रख ले।

गूदे वाले भाग को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ो में काट ले, और एक टूथपिन या काटे वाले चम्मच से पेठे के टुकड़ो में बहुत सारे छेद कर दे ताकि जब चाशनी में पकाया जाए तो पेठे में रस अंदर तक जा सके।

अब बर्तन में दो से तीन लीटर पानी में चुने को घोल ले और पेठे के टुकड़ो को पानी में डालकर 5 घंटे के लिए साइड में रख दे।

5 घंटे बाद पेठे के टुकड़ो को चुने के पानी से बाहर निकाल कर तीन चार बार साफ पानी से अच्छे से धो ले ताकि चुने का टेस्ट पूरी तरह से पेठे के टुकड़ो से निकल जाए।

अब एक बर्तन में पानी और पेठे के टुकड़े डालकर गैस पर रख दीजिए और तेज आंच में 15 से 20 मिनट तक पेठे के टुकड़ो को नरम होने तक पका लीजिए।

जब पेठे के टुकड़े नरम हो जाए तो गैस को बंद कर दे और पेठे के टुकड़ो को पानी से बाहर निकाल कर एक कपड़े पर रख ले ताकि सारा पानी कपड़े द्वारा सोख लिया जाए।

अब एक बड़े से बर्तन में 6 कप चीनी के साथ 7 कप पानी मिलकर गैस की आंच में रख दे और चमचे से चलाते हुए चीनी के घुलने तक पका ले।

जब चीनी घुल जाए और उबाल आने लगे तो दूध को डाल दे , और उबाल आने दे जब उबाल आ जाए तो चाशनी से मेल निकलेगा जिसे आप चमचे की सहायता से धीरे धीरे बाहर निकाल ले नहीं तो पेठे का रंग अच्छा नहीं आएगा।

मेल निकालने के बाद चाशनी को 5 मिनट तक पका ले ताकि चाशनी गाढ़ी हो जाए 5 मिनट बाद पेठे के टुकड़ो को चाशनी में डाले और चाशनी को एक तार होने तक पका ले।

जब चाशनी एक तार की हो जाए तो गैस बंद कर दे और केवड़ा एसेंस डालकर पेठे को रातभर चाशनी में रखे उसके बाद पेठे के टुकड़ो को निकालकर सूखने रख दे।

आगरा का पेठा तैयार है।

यदि आपके पास केवड़ा एसेंस नहीं है तो न डाले।

ये भी जाने :-

उम्मीद है पेठा बनाने की रेसिपी आपको पसंद आई होगी।

रेसिपी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।