पालक पराठा कैसे बनाते है। Palak parath recipe

सर्दियों के मौसम में सुबह नाश्ते में और रात के खाने में पराठे बहुत ही स्वादिष्ट लगते है और यदि ऐसे में मेथी या पालक के पराठे खाने में मिल जाए तो खाने का मजा ही कुछ और हो जाता है।

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको पालक के स्वादिष्ट पराठे बनाने की रेसिपी बताऊगी यदि आपने पालक के पराठे नहीं बनाये है तो एक बार जरूर बनाये।

तो चलिए पालक के पराठे बनाने की आगे की रेसिपी जान लेते है।

पालक के पराठे बनाने की सामग्री

  • पालक : 250 ग्राम
  • अदरक : 2 इंच
  • हरी मिर्च : 2
  • साबूत धनिया : 1 चम्मच
  • लहसुन : 15 से 20 कालिया
  • सौफ : 1 चम्मच
  • हींग : 2 पिंच
  • जीरा : 2/1 चम्मच
  • तेल : 2 चम्मच
  • गरम मसाला : 1 चम्मच
  • नमक : स्वादानुसार
  • अजवायन : 1 चम्मच
  • पानी : अनुसार

पालक पराठा बनाने की विधि

पालक के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर में पानी डालकर गर्म करे।

पालक के पत्तो को धो कर साइड में रख ले, पानी में उबाल आ जाये तो धुली हुई पालक को गर्म पानी में ढक्कन बंद कर दे और एक सीटी आने के पहले गैस को बंद कर दे और सीटी को उठा कर प्रेशर को निकाल दे।

प्रेशर निकालने के बाद पालक के पत्तो को कुकर से बाहर निकाल ले अब पालक को ठंडा होने रख दे।

जब तक पालक ठंडी हो रही है तब तक आप हरी मिर्च, जीरा, हींग, अजवायन, साबूत धने, अदरक और लहसुन को बारीक़ पीस ले और एक कटोरी में रख ले।

अब पालक को भी मिक्सर जार में डालकर बारीक़ पीस ले, एक परात में गेहूँ का आटा छान ले।

छाने हुए गेहूँ के आटे में पीसी हुई पालक, अदरक लहसुन का पेस्ट, तेल दो चम्मच और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर ले अब आप देख ले आटा गूथने में आपको कितने पानी की जरूरत है उस हिसाब पानी डाले।

आटा गूँथ कर तैयार हो जाए उसे 10 मिनट के लिए साइड में रख दे।

10 मिनट बाद गुथे हुए आटे से लोई बना ले और तवे को गैस पर रखे एक लोई को हाथ में ले कर गोल कर और सूखा आटा लगा कर लोई को बेलन से गोल पराठा बेल ले।

यदि एक बार में पराठा न बिले चकले में चिपके तो थोड़ा सा सूखा आटा लगा कर बेल ले।

बेले हुए पराठे को गर्म तवे पर फैला ले गैस की फ्लेम को मीडियम कर ले, एक मिनट बाद पराठे को पलट दे अब थोड़ा घी या तेल लगा कर पराठे को दोनों और से हल्का सुनहरा होने तक सेक ले।

पराठा दोनों और से सुनहरा हो जाए तो उसे निकाल कर एक थाली में रख ले और दूसरी लोई को हाथ से गोल कर ले सूखा आटा लगा कर गोल बेल ले उसी तरह तवे पर सेक ले।

इसी तरह सारे आटे से पराठे बना ले, गरमा गर्म पालक के पराठे को दही, अचार, या चटनी के साथ सर्व कर सकते है।

ये भी जाने :-

तो कैसी लगी पालक पराठा बनाने की रेसिपी कमेंट करके जरूर बताये।

यदि आप ये सारे मसाले डालकर पालक के पराठे बनायेगे तो आपके पराठे बहुत ही बढ़िया और स्वादिष्ट बनेगे।