मटर पराठा पंजाबी स्टाइल। Matar paratha

इस पेज पर आप मटर पराठा पंजाबी स्टाइल में बनान सीखेंगे।

मटर के भरवन के बनाया गया ये पराठा एक भरवा पराठा है जो मटर को उबाल कर मसालों के साथ मिश्रण बनाया जाता है और इस नरम मिश्रण को आटे की छोटी पूरी बेल कर इस भरव को पराठे के अंदर भर कर गोल और थोड़ा मोटा बेल कर तैयार किया जाता है और मीडियम आंच पर बटर या तेल के साथ सुनहरा सेका जाता है।

तो चलिए छोटी सी और आसान सी रेसिपी मटर पराठा बनाने की रेसिपी को पूरा पढ़ते है।

मटर पराठा आवश्यक सामग्री

मटर पराठा बनाने की हमें कुछ सामग्री की जरूरत होती है यहाँ हम आपको तीन लोगो के लिए मटर पराठे बनाने की सामग्री बतायेगे यदि आप इससे ज्यादा लोगो के लिए पराठे बनाना चाहते है तो सामग्री को बड़ा सकते है।

  • गेहूँ का आटा : 500
  • ताजे हरे के दाने मटर : 500 ग्राम
  • अदरक : 1 इंच
  • लहसुन : 5 कालिया
  • हरी मिर्च : 2
  • धनिया पाउडर : 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला : 1/2 चम्मच
  • हरा धनिया : 1/2 कप बारीक कटी हुई
  • जीरा : 1 चम्मच
  • सौंफ : 1 चम्मच कुटी हुई
  • हींग : 1 चुटकी
  • नमक : स्वादानुसार
  • तेल या घी : पराठे सेकने के लिए
  • बटर : पराठे पर लगाने के लिए

मटर पराठा बनाने की विधि

मटर के पराठे बनाने के पहले भरवन तैयार करेंगे

सबसे पहले आप हरे और ताजे मटर के दाने निकाल ले यदि आपके पास ताजे मटर नहीं है तो आप फ्रोजन मटर भी ले सकते है।

मटर के दाने निकालने के बाद एक पतीले में मटर, एक गिलास पानी, आधा चम्मच नमक और 15 से 20 दाने चीनी के डाल कर मटर को 7 से 8 मिनट तक मटर को उबाल ले।

जब मटर उबल जाए तो उन्हें पानी से निकाल कर एक थाली में निकाल कर रख दे और ठंडा होने दे।

जब तक मटर ठंडे हो रहे है आप आटा लगा कर तैयार कर ले।

पराठे बनाने के लिए एक परात में गेहूँ का आटा छान ले और उस आटे में स्वादानुसार नमक, दो चम्मच तेल थोड़ी से अजवायन डाले और गुनगुने पानी से नरम आटा लगा कर तैयार कर ले।

गुथे हुए आटे को कपड़े से ढक कर 5 से 10 मिनट के लिए सेट होने लिए रख दे।

जब तक आटा सेट हो रहा है हम उबाले हुए मटर से पराठे में भरने के लिए मटर का भरवन तैयार कर लेंगे।

उबाले हुए मटर, हरी मिर्च और हरा धनिया को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस ले।

मटर को पीसने के बाद कढ़ाई को गैस पर रख कढ़ाई में एक चम्मच तेल डाले, गर्म तेल में हींग जीरा, सौंफ, कद्दूकस किया हुआ अदरक और लहसुन डाले।

अदरक लहसुन को एक मिनट एक मीडियम आंच में पकाये उसके बाद धनिया पाउडर और गर्म मसाला पाउडर डालकर हरे मटर के दरदरे पेस्ट को कढ़ाई में डाले और चमचे से अच्छे से मिक्स कर ले।

मटर के मिश्रण को चलाते हुए मीडियम आंच में 2 मिनट तक पकाये उसके बाद नींबू का रस डाले और गैस को बंद कर मटर का मिश्रण तैयार है पराठे में भरने के लिए।

अब गूंथे हुए आटे को दस बराबर भागो में बाट ले और इसी तरह मटर के मिश्रण को भी ठंडा करके दस बराबर भागो में बाट ले।

अब आटे के भाग यानि लोई को हाथ में ले कर गोल कर और दोनों हाथ से तीन चार इंच का गोल कटोरा बना ले, बनाये हुए कटोरे के अंदर मटर के मिश्रण का एक भाग रख दे और इसे अच्छे से बंद कर दे ताकि मटर का मिश्रण बेलते समय बाहर न निकले।

अब तैयार मटर और आटे की लोई पर सूखा आटा ले और चकले पर रख कर मोटा और गोल 7 से 8 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर।

पराठे को बेलने के बाद तवे को गैस पर रखे और गर्म करे।

जब तवा मीडियम गर्म हो जाए तो बेले हुए कच्चे पराठे को तवे पर फैला दे, मीडियम आंच में ही पराठे को एक साइड से हल्का सिकने दे।

जब एक साइड से पराठा हल्का सिक जाए तो उसे पलट दे अब दूसरे साइड से भी सिकने दे उसके बाद चम्मचे पराठे के किनारो पर थोड़ा थोड़ा तेल डाले और दोनों साइड से हल्का सुनहरा होने तक पराठे को सेक ले।

दोनों साइड से सिकने के बाद मटर का गरमा गरम मटर पराठा पंजाबी स्टाइल में तैयार है जिसे आप बटर लगा कर आम की चटनी दही या किसी भी सब्जी के साथ या फिर इसे ऐसे भी खा सकते है।

जिस तरह एक पराठा सेक कर तैयार किया है उसी तरह बाकि के आटे और मटर के मिश्रण से पराठे बना कर सेक ले।

ये भी जाने :-

मटर पराठे को आप चाय के साथ या फिर शाम के नाश्ते में परोस सकते है इसका स्वाद हल्का तीखा और खाने में नरम होता है।

यह थी मटर पराठा पंजाबी स्टाइल में बनाने की विधि उम्मीद आपको पसंद आई होगी।