सूखे नारियल की चटनी कैसे बनाते है

इस पोस्ट में आप सूखे नारियल से चटनी बनाने की रेसिपी सीखेंगे।

नारियल की चटनी सबसे ज्यादा साऊथ इंडियन खाने के साथ खाई जाती है।

इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है और इसका टेस्ट बहुत ही बढ़िया होता है क्योकि इसे नारियल की चटनी बनाने के लिए भुनी हुई मूंगफली, नारियल और दही का उपयोग किया जाता है।

तो चलिए साऊथ इंडियन नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी सीखते है।

सूखे नारियल की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूखा नारियल : 1 कप
  • भुनी हुई मूंगफली : 1/2 कप
  • हरी मिर्च : 1
  • साबुत लाल मिर्च : 2
  • हरा धनिया : 1/3 कप कटी हुई
  • अदरक : 1/2 इंच कटा हुआ
  • राई या सरसो : 1/3 चम्मच
  • जीरा : 1/4 चम्मच
  • तेल : 1 छोटी चम्मच
  • करी पत्ता : 5
  • दही : 1/3 कप
  • नमक : स्वादानुसार
  • भुने हुए चने की दाल : 1 चम्मच
  • पानी : जरूरत के अनुसार

नारियल की चटनी बनाने की विधि

नारियल सूखा या फिर ताजा दोनों से ही एक विधि से चटनी बनाई जाती है।

नारियल से चटनी बनाने के लिए नारियल को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट ले और यदि नारियल ज्यादा सख्त है तो उसे कद्दूकस कर ले।

मूंगफली को भून ले और छिलके निकाल ले।

अब नारियाल को मिक्सर जार में डालकर पीस ले ताकि जब सभी सामग्री के साथ नारियल को पिस जाए तो नारियल का कोई टुकड़ा पीसने के लिए बाकि न रह जाए।

जब नारियल पीस जाए तो उसमे मूंगफली को डालकर पीस ले।

अब जब नारियल और मूंगफली पीस जाए तो दही, हरी मिर्च, हरी धनिया अदरक चने की दाल और स्वादनुसार नमक मिला कर थोड़ा सा पानी डाले और चटनी को पीस ले।

सारी सामग्री को साथ में मिला कर पीसने से चटनी बन जायेगी अब उसमे तड़का लाना है।

तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर गैस की आंच में गर्म करे।

जब कढ़ाई और तेल गर्म हो जाए तो उसमे राई या सरसो के दाने डालकर चटका ले।

जब राई के दाने चटक जाए तो जीरा, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डाल दे और चटका ले।

जब जीरा करी पत्ता चटक जाए तो तड़का तैयार है आप उसे चटनी के ऊपर डाल दे।

सूखे नारियल की चटनी तैयार है।

ये भी जाने :-

आशा है आपको सूखे नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी पसंद आई होगी।

रेसिपी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।