अंगूर रबड़ी। Angoor Rabdi Recipe in Hindi

क्या आप अंगूर रबड़ी रेसिपी सर्च कर रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह आये है, क्योकि इस पोस्ट में मैंने अंगूर रबड़ी की रेसिपी हिंदी में शेयर की है, ताकि जिन लोगो को इंग्लिस नहीं आती है वे लोग इस रेसिपी को समझ कर घर में अंगूर रबड़ी बना सके।

अंगूर रबड़ी एक नए डिश है इसलिए आप इसे किसी भी समय बना कर टेस्ट कर सकते है, इसमें आपको क्रीमी टेस्ट के साथ अंगूर जैसा टेस्ट भी आएगा, इसलिए बच्चो को तो बेहद पंसद आने वाली डिश है, यदि आपके घर में किसी खास मेहमान का आना हो तो आप इसे मीठे के तोर पर बना सकते है।

तो चलिए अब अंगूर रबड़ी बनाने की रेसिपी को आग समझते है।

मै आपको यहां कम मात्रा में अंगूर रबड़ी बनाने की सामग्री की बता रही हूँ आप चाहते तो सामग्री को दोगुना करके ज्यादा मात्रा में बना सकते है।

अंगूर रबड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • दूध : 1 लीटर
  • नींबू का रस : 1 चम्मच
  • पानी : 200 मिली
  • चीनी : 70 ग्राम
  • कंडेस्ड मिल्क : 100 ग्राम
  • इलायची : पाउडर 1/3 चम्मच
  • केशर : 5 लच्छे
  • बादाम : 4 (यदि आपके पास हो तो डाले नहीं तो कोई जरूरत नहीं है )
  • पिस्ता : 4 (यदि आपके पास हो तो डाले नहीं तो कोई जरूरत नहीं है )

अंगूर रबड़ी बनाने की रेसिपी

अंगूर रबड़ी बनाने के लिए हम सबसे पहले छैना तैयार करेंगे, छैना बनाने के लिए 500 ग्राम दूध को एक स्टील के पतीले में या जो भी आपके पास हो उसमे छान ले।

अब उस पतीले को गैस पर रखे गैस को चालू करके दूध को एक उबाल आने तक पका ले जब दूध में एक उबाल आ जाये तो गैस को धीमा कर दे, और एक चम्मच नींबू का रस दूध में डाल कर चम्मच से चलाते हुए 1/2 मिनट एक पका ले ताकि सारा पानी अलग हो जाए।

अब गैस को बंद कर दे और एक कॉटन का कपड़ा ले उसे दुसरे पतीले पर रख कर फाड़े हुए दूध को उसमे छान ले जब सारा दूध छन जाए तो उसके ऊपर 2 गिलास साधरण पानी डाल कर नींबू का टेस्ट हटा ले नहीं तो उसमे नींबू का टेस्ट भी आएगा।

अब छाने हुए दूध में से सारा पानी अच्छे से छटा ले, जब सारा पानी छट जाए तो कपड़े की पोटली बना कर उसे 30 मिनट के लिए कही भी लटका दे ताकि उसका सारा पानी छट जाए।

30 मिनट बाद पोटली को वापस से निकाले अब कपड़े से छैने को बाहर निकाले और छैने को एक प्लेट में रख ले, अब छैने को हाथ से मैश करके चिकना कर ले।

जब छैना चिकना हो जाए तो उसे छोटे-छोटे लोई में बाट ले, अब लोई को हाथ में ले कर दोनों हाथ से गोल कर ले इसी तरह से सभी लोई को गोल करके लड्डू बना ले।

अब एक पतीले में 200 ग्राम पानी और 700 ग्राम चीनी डाल कर दो से तीन उबाल आने तक पका ले, जब दोनों घुल जाए और एक उबाल हो जाए तो इसमें बनाये हुए लड्डू डालकर 5 मिनट तक पका ले, इन्हे सिर्फ 5 मिनट ही पकाना है, यदि आप इन्हे ज्यादा पका लेंगे तो इसे कड़क हो जायेगे।

अब लड्डू को बाहर निकाल ले, अब जो आधा मतलब 500 दूध वाकि था, उसे एक पतीले में डाले और पतीले को गैस पर रखे और अब इसमें केशर के लच्छे डाले और आधा होने तक पका ले, दूध को चलाते हुए पकाना है ताकि मलाई जमे न।

जब दूध आधा हो जाए तो आप इसमें कन्डेंट मिल्क मिलाये और मिक्स करे और 5 मिनट तक पका ले, पांच मिनट बाद इसमें छैने से बनाये हुए लड्डू डाले और 5 मिनट पका ले।

पांच मिनट बाद गैस को बंद कर दे अब अंगूर रबड़ी तैयार है, इसे कमरे के तापमान पर आने के बाद इसे फ्रिज में रख दे और ठंडा होने दे, 3 घंटे बाद आप इसे फ्रिज से बाहर निकाल कर पिस्ता बादाम डाल कर सजाये और सर्व करे।

Also Read :

अंगूर रबड़ी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव

अंगूर रबड़ी बनाने के लिए आप ज्यादा क्रीमी दूध का इस्तेमाल करे।

यदि आपके पास कम दूध है तो आप उसमे मिल्क पाउडर घोल ले और दूध के साथ पका ले, आपको ज्यादा मात्रा में छैना मिल जाएगा।

यदि आपके पास कन्डेंट मिल्क भी नहीं है तो आप दूध को ज्यादा मात्रा में ले कर रबड़ी बना सकते है।