सूजी कैसे बनती है सूजी खाने के फायदे और नुकसान

इस पेज पर आप जानेगे की जिस सूजी का हम हलवा बनाते है वह सूजी कैसे बनाई जाती है।

पिछले पेज पर पोहा बनाने की रेसिपी शेयर की गई है उसे भी जरूर पढ़े।

तो चलिए जानते है सूजी कैसे बनाई जाती है।

सूजी कैसे बनती है

सूजी बनाने के लिए दुरूम नामक गेहूँ की नस्ल का उपयोग किया जाता है जिससे सूजी का रंग पीला होता है।

कई जगह किसी भी प्रकार के गेहूँ से सूजी बनाई जाती है जिससे उसका रंग दुरुम सूजी के जैसा नहीं होता है।

सूजी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूँ को अच्छे से साफ किया जाता है उसके बाद सुखाया जाता है।

गेहूँ को अच्छे से साफ करने और सूखने के बाद गेहूँ को मील पर ले जाया जाता है, मील पर गेहूँ ले जा कर ऊपर के छिलके को निकाल कर गेहूँ को साफ कर दिया जाता है।

गेहूँ के ऊपर के छिलके निकालने के बाद जो हिस्सा बचता है उसे छोटे-छोटे टुकड़ो में तोड़ते हुए महीन टुकड़ो में तोड़ दिया जाता है जिसे सूजी कहते है इसे कई जगह रवा भी कहा जाता है।

सूजी में गेहूँ के मुताबिक कम पौष्टिक होती है क्योकि गेहूँ के ऊपर जो छिलके लगे होते है उन्ही में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के विकास के लिए आवश्यक होते है।

सूजी खाने से होने वाले फायदे

1.सूजी से बने खाद्य का सेवन करने से बहुत देर तक भूख नहीं लगती है जिससे वजन कम करने में आसानी होती है।

2. यह सुबह के नास्ते के लिए काफी अच्छी मानी जाती है क्योकि यह हमारे शरीर को एनर्जी देने के साथ एक्टिव भी रखती है।

3. इसका सेवन शुगर के मरीज कर सकते है क्योकि इसमें ग्लिसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है।

4. सूजी में कोलेस्ट्रॉल कम मात्रा में आता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।

5. इसमें मैग्निशयम, जिंक और फॉस्फोरस होता है जो हड्डियों को मजबूत और फिट करता है।

सूजी खाने से होने वाले नुकसान

यदि आपको गेहूँ खाने से एलर्जी होते है तो आपको सूजी से बने खाद्य खाने से भी एलर्जी हो सकती है।

यदि आप ग्लूटेन के प्रति संवेदनशील है सूजी नुकसान कर सकती है।

यदि आपको सेलेकिन बीमारी है तो आपको सूजी के बने खाद्य खाने से पेट में दर्द, कब्ज या क्रोनिक डायरिया हो सकता है।

जरूर पढ़े :-

यदि आप ये जानना चाहते है की कोन सी सूजी खाने के लिए सेहत के लिए फायदेमंद होती है तो मै आपको बता दू की पीले रंग की जो सूजी होती है वह हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है।

आशा है आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी।

यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।