समूह में रहने वाले कीड़ो के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

इस पेज पर आप समूह में रहने वाले कीड़ो के नाम हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ेंगे।

पिछले पेज में हमने पालतू जानवरो के नाम शेयर किए है उन्हें जरूर पढ़े।

चलिए अब समूह में रहने वाले कीड़ों की जानकारी को पढ़कर समझेंगे।

समूह में रहने वाले कीड़ों के नाम

समूह में रहने वाले कीड़े निम्नलिखत है

1. Ant (अंट) चींटी

चींटी 

चींटी को अंग्रेजी में Ant कहा जाता है यह एक ऐसा कीड़ा है जो लगभग 10 से 15 करोड़ वर्ष पहले से पृथ्वी पर रह रहा है।

चींटी ठंडे प्रदेश को छोड़ कर सभी प्रदेशो में रहती है यह अपने बच्चो को अंडा, लार्वा, प्यूपा और व्यस्क चार अवस्थाओं में जन्म देती है।

2. Bedbug (बेदबुज) खटमल

खटमल को अंग्रेजी में Bedbug कहते है यह समूह गंदगी में सीलन के अलावा विस्तर को बहुत दिन तक धुप न दिखाई जाए तो पनपने लगते है।

मादा खटमल अपने पूरे जीवन काल में 200 से 400 अंडे देती है, यह स्तनधारी जीव के स्तन से चिपक कर खून चूस कर अपना जीवनयापन करते है।

3. Dung Beetle (डुंग बीटल) गुबरैला

गुबरैला

गुबरैला को अंग्रेजी में Dung beetle कहते है, यह मिटटी और गोबर में रहने वाला कीड़ा है यह समूह में रहता है वर्षात के दिनों में इसे सबसे ज्यादा देखा जाता है।

इसका मुख्य भोजन गोबर ही है यह गोबर को खा कर मिटटी में बदल देता है।

4. Caterpillar (कैटरपिलर) इल्ली

इल्ली

इल्ली को अंग्रेजी में Caterpillar कहते है यह हरे पौधे की शाख पर चिपकी रहती है और पत्तो को अपना भोजन बनाती है जब इल्ली पौधे के नए पत्तो को खा लेती है तो पौधे के वृद्धि पर असर पड़ता है।

इल्ली का शरीर रबर की तरह होता है इसमें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए पेर रहते है।

5. Earth Worm (एअर्थ वर्म) केंचुआ

केंचुआ

केंचुए को अंग्रेजी में Earth Worm कहा जाता है इसे किसान का मित्र माना जाता है।

केंचुए गीली मिटटी में 1 मीटर की गहराई तक रहते है इसका जीवनकाल 1 से 3 वर्ष तक होता है, यह मिटटी में मिलने वाले छोटे कीड़ो लार्वा और अंडो को खाते है।

6. Hymenopterans (हीमेनोप्टेरन्स) कलापक्ष

कलापक्ष

कलापक्ष को अंग्रेजी में Hymenopterans कहते है इनमे उड़ने के लिए झिल्ली जैसे पारदर्शी पंख होते है।

कलापक्ष कीड़ा मनुष्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है क्योकि इसमें बहुत सारे हानिकरक कीड़ो को मारने के गुण होते है।

7. Crab (क्रैब) केकड़ा

केकड़ा

केकड़ा जल और थल दोनों जगह में रहने वाला बड़े आकार का कीड़ा है जिसे अंग्रेजी में Crab कहते है।

इसका आकार गोला और चपटा होता है, सबसे ज्यादा केकड़े मीठे जल में पाए जाते है यह निचली सतह में रहना पसंद करते है।

8. Tick ( टिक) किलनी

किलनी

किलनी को अंग्रेजी में Tick कहते है यह एक परजीवी कीड़ा है यह पशुओ के शरीर में चिपक कर खून चूस कर पोषण प्राप्त करते है।

9. Louse (लाउस्‌) जूं

जूं

जूं को अंग्रेजी में Louse कहते है यह भी एक परजीवी कीड़ा है यह मनुष्य के सिर और पशुओ के शरीर से खून चूस कर अपने शरीर का पालन पोषण करता है।

10. Firefly (फ़िरेफलाय) जुगनू

जुगनू

जुगनू को अंग्रेजी में Firefly कहते है उसमे उड़ने के लिए पंख होते है जब यह रात के समय उड़ती है तो इसका शरीर चमकता है क्योकि इसके पिछले हिस्से में ल्युसिफेरेस नामक प्रोटीनों होता है।

यह अपने अंडे जंगलो के पेड़ो के पत्तो में देती है इन्हे ग्रामीण क्षेत्रो में अधिक देखा जाता है यह अपने पीछे का हिस्सा जलाने का मुख्य उद्देश्य भोजन की खोज और अपने साथी को आकर्षित करना होता है।

11. Prawn (परवन) झींगा

झींगा

झींगा को अंग्रेजी में Prawn कहते है यह एक जलीय जीव है जिसका शरीर उदर और सिफैलोथोरैक्स में विभक्त होता है।

यह एक प्रकार की मछली है जो समुद्र में चट्टानों, रेतीली और दलदली स्थान पर समुद्री तटरेखा से ले कर महाद्वीप किनारो तक समूह में दूर दूर रहती है।

12. Cricket (क्रिकेट) झींगुर

झींगुर

झींगुर को अंग्रेजी में Cricket कहते है यह पेड़ पौधों की पत्तिया खाता है और बहुत तेज छलांग लगा कर एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाता है।

इसमें एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए पैर के साथ पंख भी होते है, इसके सिर में आगे की और दो एंटीना होते है।

13. Wasp (वास्प) ततैया

ततैया

ततैया को अंग्रेजी में Wasp कहते है, इसमें फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ो को रोकने और दूर करने में बहुत ही खास गुण होते है।

इसके शरीर में एक डंक पाए जाता है जब यह किसी को डंक मारती है तो उस जगह में दर्द, जलन और सूजन आना शुरू हो जाता है।

14. Fly (फ्लाई) मक्खी

मक्खी

मक्खी को अंग्रेजी में Fly कहते है यह नाली जैसे गंदे स्थानों पर अधिक देखने को मिलती है।

मक्खी का सिर गोल होता है जिस में दो बड़ी-बड़ी आँखे होती है जिंसके कारण सिर सही से दिखाई नहीं देता है।

मक्खी अपने पूरे जीवन काल में केवल 22 बार अंडे देती है जिसमे में वो 2000 से भी अधिक अंडे देती है।

15. Mosquito (मॉस्क्वीटो) मच्छर

मच्छर

मच्छर को अंग्रेजी में Mosquito कहते है यह कई दिन से भरे गढ्डे के पानी में नाली में तालाबा आदि में पैदा होते है इन बच्चो को जन्म लार्वा के रूप में देती है जो कई दिन तक पानी के ऊपर तैरते रहते है।

मच्छर हानिकारक कीड़ो में से है इसलिए इनसे बचाव करना आवश्यक है।

16. Bee (बी) मधुमक्खी

मधुमक्खी

मधुमक्खी को अंग्रेजी में Bee कहते है यह शहद बनाने का कार्य करती है जिसका उपयोग मानव द्वारा किया है।

मधुमक्खी के एक छत्ते में 20 से 60 हजार मधुमक्खियां रहती है जिसमे एक रानी मधुमक्खी और नर मधुमक्खी, मादा मधुमक्खियां होती है।

17. Butterfly (बटरफ्लाई) तितली

तितली

तितली को अंग्रेजी में Butterfly कहते है यह एक लिंगी कीड़ा है जिसमे मादा और नर अलग-अलग होते है।

तितली अपने अंडे पेड़ो के पत्तो पर देती है, यह फूलो से रस चूस कर अपना और अपने बच्चो का पालन करती है।

18. Cockroach (कॉकरोच) तिलचट्टा कॉक

तिलचट्टा कॉक

तिलचट्टा को अंग्रेजी में Cockroch कहते है इसमें नर और मादा दोनों अलग-अलग होते है जिसमे नर का शरीर मादा से छोटा होता है।

इसके सिर में एक जोड़ी सयुंक्त नेत्र और एक जोड़ी संवेदी श्रृंगिकाएँ पाए जाती है जो तिलचट्टे को भोजन ढूढ़ने में सहायता करती है।

19. Silkworm (सिल्कवर्म) रेशम का कीड़ा

 रेशम का कीड़ा

रेशम के कीड़े को अंग्रेजी में Silkworm कहते है यह रेशम बनाने में सहायता करते है। इसके शरीर में दूधिया द्रव भरा रहता है और इसका शरीर भी दूधिया रंग का होता है।

दूधिया द्रव भरे होने के कारण इसका शरीर फूला और त्वचा मुलायम रहती है।

20. Scorpian (स्कॉर्पियन) बिच्छु

बिच्छु

बिच्छु को अंग्रेजी में Scorpian कहते है सबसे ज्यादा बिच्छू जंगलो में पत्थरो के नीचे और पुराने पेड़ो की छाल के अंदर देखने को मिलते है।

इसकी पूँछ में एक जहरीला डंक होता है जब बिच्छू डंक मारता है तो इसका जहर शरीर में जाते ही बैचेनी होने लगती है, उलटी होने का मन करता है, सही से बोल नहीं पाते है, निगलने में कठनाई होने लगती है।

21. Black Bee (ब्लैक बी) भंवरा

वरा

भंवरे को अंग्रेजी में Block Bee कहते है यह काले रंग का होता है यह भी मधुमक्खी की तरह फूलो से रस चूसता है और फल लगने में फूलो की सहायता भी करता है।

22. Litchi Mite (लीची माइट) लीची माईट

लीची माईट

लीची माइट को अंग्रेजी में Litchi Mite कहते है यह पत्तो में लगने वाला एक कीड़ा है जो बहुत ही छोटा होता है।

यह पत्तो में लगने के बाद पत्तो को कुछ ही दिन में घुँघराला करके सूखा देता है जिस पेड़ में एक बार ये लग जाए तो यह पूरे पेड़ को रोगग्रस्त कर देता है।

23. Boa (बोआ) अजगर

अजगर

अजगर को अंग्रेजी में Boa कहते है यह सर्प की एक विषहीन प्रजाति है। इस की पहचान इसके सिर पर बर्छी के भूरा निशान से होता है और इसके शीर्ष के पार्श्वों पर सकरी होती हुई दो गुलाबी भूरी पट्टी होती है जो आँखों के आगे तक पहुंच जाती है।

इसका नीचे का हिस्सा पीले और भूरे रंग से युक्त हलके धूसर रंग का होता है।

24. Cobra (कोबरा) काला सांप

काला सांप

काले सांप को अंग्रेजी में Cobra कहते है यह काले रंग का होता है।

यह एक जहरीला सांप है इसके काटने से मौत भी सकती है यह जब काटता है 30 मिनट में ही असर दिखाना शुरू कर देता है।

25. Maggot (मग्गोट) भुनगा

भुनगा

भुनगा को अंग्रेजी में Maggot कहते है यह एक तरह की इल्ली है जिससे कुछ समय बाद छोटे-छोटे पंख निकल जाते जिससे यह उड़ने वाले कीड़े में बदल जाता है।

26. Stink bug (स्टिंक बग) बदबू कीड़ा

बदबू कीड़ा

बदबू कीड़ा को अंग्रेजी में Stink bug कहते है यह कीड़ा 2 से 39 मिमी लम्बा होता है इसका शरीर अंडाकार और चौड़ा होता है, आँखों के बीच में चौड़ा और सिर त्रिकोना होता है।

27. Red velvet mites (रेड वेलवेट मीट्स) रानी कीड़ा

रानी कीड़ा

रानी कीड़ा को अंग्रेजी में Red velvet mites कहा जाता है यह जमीन पर पाया जाता है जो लाल और चमकीले रंग का होता है।

इस कीड़े को सर्दी के मौसम में खेतो की मेड़ो और घास में देखने को मिलते है।

28. Woodworm (वुडवर्म) घुन

घुन

घुन को अंग्रेजी में Woodworm कहा जाता है। यह अनाज और पत्तो को खराब कर देते है जिससे अनाज खाने योग्य नहीं रहता है।

29. Aphid (एफिड) माहू

माहू

माहू को अंग्रेजी में Aphid कहते है यह हरे भरे पेड़ पौधों में रहता है और उन्ही से अपना भोजन प्राप्त करता है।

30. Spider (स्पाइडर) मकड़ी

मकड़ी

मकड़ी को अंग्रेजी में Spider कहते है इसमें एक द्रव पदार्थ निकलता है जिसे स्पाइडर सिल्क भी कहते है जिससे मकड़ी जाला बनाती है और उसी में रहती है इसका जाल छन्ने की तरह होता है।

इसमें एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए पैर होते है लेकिन यह जमीन से ऊपर जाने के लिए या ऊपर से नीचे आने के लिए अपने स्पाइडर सिल्क द्रव का इस्तेमाल करती है।

31. Mealy Bug (मीली बग) दहिया कीट

दहिया कीट

दहिया कीट को अंग्रेजी में Mealy bug कहते है यह सफेद रंग का होता है यह हरे पेड़ या पौधे के नए पत्तो और डालियो में चिपका रहता है और अपना पोषण प्राप्त करता है जिससे धीरे-धीरे पेड़ सुखना शुरू हो जाता है।

32. Locust (लोकस्‍ट्‌) टिड्डी

टिड्डी

टिड्डी को अंग्रेजी में Locust कहते है यह भी पेड़ पौधो में रहना पसंद करता है।

33. Grasshopper (ग्रास्‌हॉपर्‌ टिड्डा)

ग्रासशोप्पेर

टिड्डे को अंग्रेजी में Grasshopper कहते है इसमें चलने के लिए 6 पैर होते है उड़ने के लिए एक जोड़ी पंख होते है जिससे ये कही भी जा सकते है।

यह फसलों और पेड़ पौधों को बहुत ही हानिकारक होती है यह पत्ते और फल दोनों को ही नष्ट कर देते है।

34. Conch (कोंच) शंख

शंख

शंख को अंग्रेजी में Conch कहते है यह पानी में रहने के साथ पानी के बाहर भी कुछ दिन तक जीवित रह सकता है।

यह अपने आप को शिकारी से बचाव के लिए अपना रूप बदल लेती है जिससे शिकारी उन्हें पहचान नहीं पाता है।

यह भी जाने:-

इस आर्टिकल में हमने ऐसे सभी कीड़ो के नाम पढ़े है जो समूह में रहना पसंद करते है

यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे