पीनट कुकीज कैसे बनाये जाते है

पीनट कुकीज एक बिस्कुट ही है लेकिन इसका टेस्ट बहुत ही अलग होता है इसलिए इसे कुकीज कहा जाता है इसे बनाने का तरीका बिस्कुट से अलग है तभी ये एकदम क्रिस्प बन कर तैयार होते है।

पीनट कुकीज बनाने के लिए आपको घर में सारी सामग्री मिल जायेगी, और इसे बनाना भी आसान है मैने आपको इस पोस्ट में कुकर में कुकीज बनाने की रेसिपी शेयर की है ताकि सभी लोग आसानी से इस रेसिपी से कूकीज बना सके।

कुकीज बनाने के लिए मैदा, घी, बैकिंग पाउडर, दूध, चीनी और चॉकलेट पाउडर की जरूरत होती है इन सब को मिक्स करके बहुत ही स्वादिष्ट कुकीज बन कर तैयार होते है।

तो चलिए पीनट कुकीज बनाने की आगे की रेसिपी शुरू करते है।

पीनट कुकीज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • मैदा या गेहूँ का आटा : 200 ग्राम
  • तेल या पिघला हुआ घी : 100 ग्राम
  • चीनी : 200 ग्राम
  • भूनी मूंगफली : 100 ग्राम
  • इलायची पाउडर : 1/3 टी स्पून
  • चॉकलेट पाउडर : 50 ग्राम
  • बैकिंग सोडा : 1 टी स्पून
  • पानी : जरूरत के अनुसार

पीनट कुकीज बनाने की विधि

पीनट (मूंगफली ) कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले आप पीनट को तवे पर डाल के गैस की धीमी आंच में भून ले, जब पीनट भून जाए तो गैस को बंद कर दे और पीनट को ठंडा होने रख।

जब पीनट ठंडे हो जाए तो उनसे छिलके अलग कर दे, अब चीनी को मिक्सर जार में डाल कर पीस ले, जब चीनी पीस जाए तो भूने हुए पीनट भी जार में डाल कर हल्के टुकड़ो में तोड़ ले।

अब एक बड़ा कटोरा ले उसमे तेल या घी और चीनी डाल कर घोल ले, जब घी में चीनी घुल जाए तो चॉकलेट पाउडर और मैदा को छान ले।

जब मैदा और चॉकलेट पाउडर छान ले तो हल्के हाथ से घी में मैदा और चोकलेट पाउडर को मिक्स कर ले, याद रहे जोर लगा कर मिक्स नहीं करना है।

जब घी, मैदा और चॉकलेट पाउडर मिक्स हो जाए तो पीनट और 1 चम्मच बैकिंग पाउडर डाल कर मिक्स कर ले, अब आप थोड़ा सा पानी डाल कर मसल-मसल कर गूथ कर एक डो के जैसे तैयार कर ले।

जब डो तैयार हो जाए तो डो को दो हिस्सों में बाट ले, अब एक हिस्से को हाथ में ले कर गोल करे और बेलन से बिस्कुट जितना मोटा बेल ले।

जब डो बिल जाए तो उसे गोल आकार में या किसी भी आकार में काट ले, अब इसी तरह से दूसरे हिस्से को भी ऐसे ही बेल ले और गोल बिस्कुट जैसे काट ले।

अब ओवन को 165 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कीजिये, जब ओवन प्रिहीट हो जाए तो कूकीज को ट्रे में जमा ले और बीज की रेंक में 160 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट बेक कर ले, 10 मिनट बाद कूकीज चेक कर ले कूकीज बेक हो गए होंगे।

अब आप इन कूकीज की ट्रे को ओवन से बाहर निकाल ले और कूकीज को ठंडा होने रख दे, जब कूकीज ठंडे हो जाए तो आप इन्हे खा सकते है आपके बच्चो को क्रिस्पी कूकीज बहुत पसंद आएंगे।

Also Read :

यह थी पीनट कुकीज बनाने की रेसिपी आशा करती हूँ आप इस रेसिपी से कूकीज बना पाएंगे, यदि आपको मेरी ये रेसिपी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

यदि आपको पीनट कुकीज बनाने में कोई दिक्कत आये तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।