वैसे तो दोस्तों, पराठे कई तरह के और कई तरिके से बनाये जाते है लेकिन इस पेज पर मै आपको पनीर पराठा बनाने की बेहतरीन रेसिपी बताने जा रही हूँ, जिसमे यहा हम पनीर और गेहू के आटे के भारवा पराठे बनायेगे।
पनीर के पराठे बनाना बहुत आसान तो है ही साथ ही इनका टेस्ट लजाब्बा होता है, पनीर के पराठे बनाने के लिए यहां हम ज्यादा सामग्री का इस्तमाल नहीं करेंगे और बनायेगे स्वादिष्ट पनीर के पराठे तो चलिए देखते है पनीर के पराठे कैसे बनते है।
पनीर के पराठे बनाने के लिए सामग्री
- एक परात आटा गुथने के लिए।
- बेल और चकला पराठा बेलने के लिए।
- एक मोटी तली का तवा।
- एक चमचा पराठा सेकने के लिए।
- एक प्लेट पराठे सेक कर रखने के लिए।
ये तो हो गई बर्तनो की बात अब चलते है खाद्य सामग्री की ओर।
आटा गुथने के लिए सामग्री
गेहू का आटा : 2 कप
मैदा : 1/2 कप
नमक : 1/3 छोटी चम्मच
तेल : 1 छोटी चम्मच
पानी : आवश्यकता अनुसार
पराठे का भारवन बनाने की सामग्री
पनीर : 200 ग्राम
आलू : 2 मीडियम साइज उबले हुए
हरी मिर्च : 1 बारीक़ कटी
हरी धनिया : 1/2 कप
अदरक : 2 चम्मच कसा हुआ
अमचूर पाउडर : 1 चम्मच
गर्म मसाला : 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर : 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : 1/3 चम्मच
जीरा पाउडर : 1/2 छोटी चम्मच
नमक : स्वाद अनुसार
तेल पराठे सेकने के लिए
पराठा बनाने के लिए आटा गुथे
पराठे बनाने के लिए हम सबसे पहले एक परात और एक आटा छानने की छन्नी लेते है अब छन्नी में 2 कप गेहू का आटा, 1/2 कप मैदा और 1/3 छोटी चम्मच नमक डाल कर छान लेते है इन सब को एक साथ छानने से ये अच्छे से मिक्स हो जाते है।
अब आटे में एक चम्मच तेल डाले और सारी सामग्री को मिक्स कर ले तेल डालने से पराठे नरम बनेगे।
तेल मिक्स करने के बाद थोड़ा – थोड़ा पानी डाल कर आटा गुथना शुरू करे, आटे को रोटी जितना नरम गुथे।
जब आटा रोटी जितना नरम गूथ जाये तो अब उसे परात में कपडे से ढक कर 10 मिनट के लिए अलग रख दीजिये।
आटे को ढक कर इसलिए रखा है ताकि उसका रवा फूल जाये।
जब तक आटे का रवा फूलेगा तब तक आप भारवन तैयार कर लीजिये।
ये भी जाने :
पराठे के लिए भारवन बनाये
पराठे का भारवन बनाने के लिए सबसे पहले दो आलू ले, आलू को साफ करके उबाल ले आलू को उबालने के बाद उसे ठंडा होने रख दे।
जब तक आलू ठंडा हो रहा तब तक आप पनीर को एक प्लेट में कद्दूकस कर ले अब उसी में अदरक को भी कद्दूकस कर ले, हरी मिर्च और हरी धनिया को भी बारीक़ काट कर पनीर में मिक्स कर ले।
अब पनीर में स्वाद अनुसार नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और गर्म मसाला मिला कर मिक्स कर ले।
अब आलू को भी छिलका निकाल कर बारीक़ मिड ले आलू को अच्छे से मीडे एक भी गुठली न रहे नहीं तो पराठा बेलते समय फट जायेगा।
आलू को मिडने के बाद उसे भी पनीर के साथ अच्छे से मिक्स कर ले और गोल – गोल लोई बना ले और उसी प्लेट में रख ले।
अब हम पराठा बनाना शुरू करते है, जो आटा हमने गूथ कर रखा था उसे बाहर निकाल ले और एक बार दोनों हाथो से मीड ले और जितनी लोई मिश्रण की बनाई है उतनी ही आटा की भी बना ले।
अब एक प्लेट में आधा कप सूखा आटा रख ले और जो आटे की लोई बनाई है उसे दोनों हाथो से थोड़ा बड़ा कर ले और उसके बीच में पनीर और आलू के मिश्रण की लोई को रख दे।
अब जो आटे की लोई हाथो से फैलाई थी उसको अच्छे से बंद कर दे ताकि जो मिश्रण उसके अंदर भरा है वह बाहर न निकले, बंद करने के बाद लोई को चपटा करके सूखा आटा लगाए और चकले पर रख कर बेलन से हलके हाथो से बेल ले ज्यादा पतला न नहीं तो मिश्रण बाहर निकल आएगा जिससे पराठा फूलेगा नहीं।
जब पराठा अच्छे से बिल जाये तो गैस को चालू करे और तवे को गैस पर रख कर गर्म करे जब तक तवा गरम हो रहा तब तक आप दूसरा पराठा बेल कर तैयार कर ले।
जब तवा गरम हो जाये तो पराठे को तवे पर फैला दे, गैस को मीडियम रखे नहीं तो पराठा जल जायेगा।
जब एक तरफ चिट्टे पढ़ जाये तो पराठे को पलट दे और अब थोड़ा सा तेल डाले और दोनों तारफ अच्छे से सेक ले, एक पराठे को सिकने में कम से कम 2 मिनट लगेंगे।
जब पराठा दोनों तरफ से सिक जाये तो चिमटे से पकड़ कर पराठे को एक प्लेट में निकाल ले गरमा गर्म पनीर के पराठा तैयार है।अब आप इसी तरह सारे पराठे बना ले।
आप ऐसे आम की चटनी के साथ टमाटर की चटनी के साथ आलू की सब्जी के साथ परोस सकते है।
पराठे बनाने के लिए सुझाव
पनीर के पराठे बनाने के लिए आप आलू को पहले से भी उबाल सकते है लेकिन आलू को अच्छे से मीडे ले नहीं तो पराठा बेलने में परेशानी होगी।
पराठा बनाने के लिए आटा नरम गुथे पराठे अच्छे बनेगे।
पराठे सेकते समय गैस को मीडियम रखे।