लहसुन क्या है इसके प्रकार, औषधीय गुण, भाव और फायदे

आज की इस पोस्ट में हम लहसुन से संबंधित समस्त जानकारी पढ़कर समझने वाले है

लहसुन का सेवन करने से पहले आप एक बार डॉक्टर से सलाह ले ले ताकि आपको इसका सेवन करने से आपको किसी प्रकार की समस्या न हो।

लहसुन क्या है

लहसुन एक सब्जी है जिसे सभी प्रकार की सब्जी बनाने में उपयोग किया जाता है लहसुन, प्याज कुल का पौधा है इसका वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवम है।

लहसुन का आकार एक बल्ब के जैसा होता है इस बल्व वाले हिस्से का ही इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है, लहसुन बल्व आकार की सरंचना कई मांसल हिस्से में बटी होती है जिसे लहसुन की कली या पोथ कहते है।

लहसुन की जो कली होती है वह सफेद रंग की परत से ढकी होती है उस परत को हटाने के बाद ही लहसुन की कली का उपयोग किया जाता है।

लहसुन के जिस हिस्से का हम उपयोग करते है वह जमीन के अंदर रहता है लहसुन के पौधे के पत्ते, तना और जड़ का उपयोग हम खाने में करते है लेकिन कली के ऊपर जो सफेद रंग की परत चढ़ी होती है वह खाने योग्य नहीं होता है

लहसुन के प्रकार

लहसुन दो प्रकार के होते है।

1. पंजाब लहसुन

पंजाब लहसुन की गाठ और कलियों पर जो परत चढ़ी होती है वह सफेद रंग की होती है और इसकी कलियों का आकार बड़ा होता है जिससे गाठ दिखने में बड़ी और साफ लगती है।

पंजाब लहसुन

2. लहसुन 56-4

लहसुन 56-4 किस्म के लहसुन की गाठ और कलियों पर जो परत चढ़ी होती है वह हल्की लाल रंग की होती है इसकी कालिया पंजाब लहसुन से छोटी होती है इसलिए गाठ का आकार भी छोटा होता है।

लहसुन 56-4

लहसुन का भाव

फसल न्यूनत भावअधिकतम भाव
लहसुन ऊटी बढ़िया मोटा9000 ₹ 12000 ₹
लहसुन देशी एक्स्ट्रा क्वालिटी 8500 ₹11801 ₹
लहसुन ऊटी लड्डू माल7000 ₹ 8500 ₹
नया ऊटी लहसुन7000 ₹12000 ₹
लहसुन देशी लड्डू बोम मिक्स6000 ₹ 8000 ₹
लहसुन देशी बड़ा लड्डू5000 ₹ 8500 ₹
लहसुन देशी छोटा लड्डू4000 ₹ 4500 ₹
नया देशी लहसुन3000 ₹11801 ₹
लहसुन हल्का माल2000 ₹ 3500 ₹

लहसुन के औषधीय गुण

1. लहसुन में ओमेगा 3 फैटी नामक एसिड पाया जाता है यह एसिड हमारे ह्रदय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसका सेवन करने से ह्रदय मजबूत होता है।

लहसुन खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदे मंद है इसके सेवन से हम ह्रदय आघात जैसे बड़े खतरे को कम कर सकते है।

2. लहसुन में एंटीवायोटिक, एंटीफंगल और एंटीबैटीरियल गुण पाए जाते है यदि इसका सेवन किया जाए तो हमारे शरीर में होने वाले फ़्लू से कई तरह की बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सकता है।

3. लहसुन में फाइबर पाया जाता है जो हमारे पेट में पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करने के साथ पाचन शक्ति मजबूत भी कर देता है इसके औषधीय गुण के कारण इसे पेट के इलाज के लिए रामबाण माना जाता है।

4. लहसुन में रक्त को पतला करने के गुण पाए जाते है इसी कारण से इसे मानसिक रोगो का उपचार करने में मदद मिलती है, जब रक्त पतला हो जाता है तो धमनियों में आसानी से दौड़ने लगता है।

रक्त पतला हो जाने के कारण दिमाग तक अधिक मात्रा में पहुँचता है रक्त के साथ ऑक्सीजन भी दिमाग तक अधिक मात्रा में पहुँचती है इसलिए मेन्टल लोगो को लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

लहसुन के फायदे

लहसुन को जरूरत के हिसाब से खाने पर निम्नलिखित लाभ होते है

1. लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है

लहसुन में गामा ग्लूटामिलसीस्टीन एसीई नामक एक अवरोधक होता है लहसुन में इसकी उपस्थित के कारण जब लहसुन का सेवन किये जाने पर धमनियाँ चौड़ी हो जाती है जिससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ेगा। ब्लड प्रेशर के मरीज को रोजाना चार कालिया खाना चाहिए।

2. ह्रदय से संबधित रोगो के लिए

लहसुन खाने से रक्त परिसंचरण में सुधार लाने और कोलेस्टॉल को कम करने में मदद मिलती है लहसुन खाने से धमनियों को सख्त होने की गति को धीमा कर देता है यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

लहसुन के सेवन से दिल से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओ से छुटकारा पाया जा सकता है, और यदि आप रोजाना खाली पेट 1 चम्मच शहद के साथ चार लहसुन की कालिया खाओगे तो ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है।

3. दांत का दर्द दूर करे

हमारे मुँह में लगभग 500 से अधिक बैक्टीरिया प्रजाति पाई जाती है इनमे से कुछ बैक्टीरिया हमारे लिए फायदेमंद होते है और कुछ हानिकारक होते है मुँह को स्वस्थ रखने के लिए दोनों की मात्रा संतुलित रखनी पड़ती है।

लहसुन में एलिसिन पाया जाता है जो ख़राब बैक्टीरिया को मुँह में बढ़ने से रोकता है और अच्छे बैक्टीरिया को मुँह में बढ़ने के साथ मसूड़ों से संबंधित रोगो को रोकने में मदद करता है। यदि आपके दाँत में दर्द रहता है तो आप लहसुन का छिलका उतार कर कद्दूकस कर ले और जिस दाँत में दर्द है उस पर या दाँत के मसूड़े पर लगा ले इसे लगाने से दांत का दर्द कम हो जाता है

4. पेट से जुडी समस्याओ से छुटकारा

लहसुन पेट से जुड़ी बहुत सारी समस्याओ से छुटकारा दिला सकता है लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो पाचन तंत्र में पाचन रस के स्राव को बढ़ाता है लहसुन को लौंग के साथ कुचल कर पानी के साथ मिला कर पीने से या लहसुन को भून कर खाने से पेट के बिकारो से राहत मिलती है।

लहसुन खाने से कब्ज और गैस की समस्याओ में भी आराम मिलता है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों जैसे जिंक और आयरन की जरूरत होती है यदि आपको भी आयरन या जिंक की कमी है तो आप रोज के खाने में लहसुन को भी शामिल करे क्योकि लहसुन का सेवन खाद्य पदार्थो में मौजूद आयरन और जिंक दोनों को सकारात्मक रूप से शरीर में अवशोषित करने में मदद करता है।

5. सर्दी और खासी का नियंत्रण

लहसुन सर्दी और खासी में अपना काम बहुत ही तेजी से करता है यदि आपको सर्दी या खासी है तो आप लहसुन को भून कर खाये इसे खाने से आपको बहुत ही जल्दी आराम मिल जायेगा।

यदि आपके घर में छोटा बच्चा है और उसे भी सर्दी, खासी या सर्दी होने के कारण सास लेने में तकलीफ हो रही है।

आप लहसुन की कुछ कालिया ले और उनके छिलके उतार ले फिर उन कलियों को एक धागे में पिरो कर माला बनाना ले।

अब उस माला को बच्चे के गले में पहना दे, इसकी सुगंध से ही बच्चे की खासी और सर्दी में बहुत जल्दी आराम लग जाता है।

6. कैंसर में लाभदायक

लहसुन में एन्टी ऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स को डीएनए कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से रोकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की शरीर में कारसिजेनिक तत्व होता है जिसकी मात्रा शरीर में बढ़ने से कैंसर होता है लेकिन लहसुन में ऐसे यौगिक मौजूद होते है जो कारसिजेनिक तत्वों को बढ़ने से रोकती है या उन्हें ख़त्म कर देती है।

लहसुन शरीर में कैंसर पैदा करने वाले हानिकारक तत्वों की बढ़ने की गति को धीमा कर देता है।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कैंसर कई प्रकार का होता है जैसे ब्लड कैंसर, पेट का कैंसर, किडनी कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रैस्ट कैंसर, ओवरी कैंसर, लीवर कैंसर, ओरल कैंसर इत्यादि। लेकिन लहसुन के सेवन से आप इन सब को बचा सकते है।

आप लहसुन को सुबह खाने से पहले छिलके निकाले और काट कर 10 मिनट के लिए खुली हवा में रख दे, ऐसा करने से लहसुन के औषधी गुण हवा के सम्पर्क में आते ही बढ़ जाते है, इसलिए आप जब भी लहसुन का सेवन करे तो पहले उसे काट कर 10 से 15 मिनट के खुली हवा में रख दे फिर इसका उपयोग करे।

7. वजन कम करने में लाभकारी

मानव जाति में लोगो के खान पान और प्रदूषण के कारण वजन बढ़ना एक आम बात हो गई है।

यदि आप भी बेवजह बड़े मोटापे से परेशान है तो आप लहसुन का सेवन करके बेवजह बड़े वजन को आसानी से कम कर सकते है।

लहसुन में एलिसिन एन्टीऑक्सीडेट कम्पाउंड होता है जो शरीर की अतिरिक्त वसा को कम कर वजन कम करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाता है।

एलिसिन एंटीऑक्सीडेन कम्पाउंड शरीर के मेटाबॉलिजम रेट को तंदरूत और मजबूत बना कर रखता है शरीर में एनर्जी बूस्ट रहते है, जिससे वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है।

शरीर में अतिरिक्त कैलोरी और फैट को कम करने में मदद मिलती है। लहसुन को भूख कम करने वाला एजेंट भी माना जाता है।

8. कान दर्द ठीक करे

अक्सर छोटे बच्चो में कान दर्द होने लगता है जो किसी भी कारण से हो सकता है यदि बच्चो या बड़ो के कान का दर्द शीत की बजह से हो है।

शीट के कारण कण में दर्द होने पर आप सरसो के तेल में लहसुन को छील कर डाले और तेल को गर्म करके लहसुन को तेल में लाल होने तक फ्राई कर ले।

जब लहसुन लाल हो जाए तो गैस को बंद कर दे और तेल को ठंडा होने रख दे, ठंडे होने पर तेल की दो बूँद कान में डाल दे इससे आपके बच्चे के कान का दर्द और खुजली दोनों ही कम हो जायेगा।

यदि आपके बच्चे के कान से मवाद आ रही है तो आप कान में तेल न डाले इसके लिए आप पहले डॉ. से परामर्श ले।

9. मधुमेह में उपयोगी

यदि आप या आपके परिवार में कोई भी सदस्य मधुमेह से पीड़ित है तो आप दो सप्ताह में लहसुन का सेवन करेंगे तो डायबिटीज के मरीज की शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है कच्चा लहसुन खाने से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है साथ ही इसके सेवन से कोलेस्टॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

10. आँखो के लिए बहुत लाभदायक

लहसुन में एथैनकमीबा नामक प्रकार का एक अमीबा पाया है जो आँखो के संक्रमण खासकर केरेटाइडटिस का कारण बन सकता है।

लहसुन में अमीबा को खत्म करने के गुण पाए जाते है जो इस अमीबा से बचा कर आँखो को संक्रमित होने के खतरे को कम कर सकता है।

लहसुन कहने से नुकसान

लहसुन खाने से किसी-किसी को बहुत एलर्जी होती है जिसके कारण शरीर में खुजली होना, लाल दांग आना, ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है।

ये भी जाने:- सदाबहार क्या है इसके गुण, उपयोग और लाभ

इस आर्टिकल में आपने लहसुन का वैज्ञानिक नाम उसके फायदे, नुकसान और औषधीय गुण की जानकारी पढ़ी है

यदि आपको लहसुन की जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे

1 thought on “लहसुन क्या है इसके प्रकार, औषधीय गुण, भाव और फायदे”

Comments are closed.