कूकर में सॉफ्ट ढोकला कैसे बनाये। Dhokla recipe

दोस्तों इस पेज पर कूकर में रूई जैसे सॉफ्ट ढोकला बनाने की विधि शेयर की गई है।

यह गुजरात की खास डिस है जिसे नास्ते में या हलकी भूख लगने पर खाया जाता है।

वैसे तो ढोकला कई तरह से बनाया जाता है लेकिन यहां हम बेसन और सूजी का ढोकला बनायेगे।

ढोकला बनाने के बाद रूई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी होता है साथ ही खाने में सेहत के लिये बहुत ही हेल्दी होता है आप इसे नास्ते में परोस सकते है ढोकला दिखने में केक जैसा होता है आप इसे बच्चो के लंच बॉक्स में भी रख सकते है

तो चलिए जानते है ढोकला बनाने की रेसिपी।

ढोकला बनाने की सामग्री

  • बेसन : 1 कप
  • सूजी : 1/2 कप
  • छाछ ( मठा ) : बेसन घोलने के लिये
  • खाने का सोडा : 1 चुटकी
  • इनो : एक छोटा चम्मच
  • नमक : स्वाद अनुसार
  • तेल : एक छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर : 1/2 चम्मच

तड़के की सामग्री

  • तेल : दो छोटी चम्मच
  • राई दाना : 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग :1 चुटकी अच्छी खूसबू वाली
  • हरी मिर्च : 1 बारीक कटी
  • करी पत्ता : 4 से 5
  • हरी धनिया : 1/2 कप बारीक कटी
  • चीनी : एक छोटा चम्मच
  • नारियल : 4 चम्मच कसा हुआ
  • पानी : 2 गिलास

ढोकला बनाने की विधि 

ढोकला बनाने के लिए एक कप बेसन को एक थाली में छन्नी से छान ले अब उसी प्लेट में सूजी को भी छान ले बेसन और सूजी को मिक्स करके एक कटोरे में डाले कटोरे में डालने के बाद नमक, हल्दी और खाने का सोडा डाल कर मिक्स करे।

अब उसी कटोरे में इसमें थोड़ा-थोड़ा मठा डाले और बेसन को अच्छे से घोल ले, बेसन को न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा घोल ले।

जब आप बेसन और मठे को मिक्स करेंगे तो बेसन की गुठलिया बन जाएगी, इसलिए बेसन को तब तक घोले जब तक बेसन की सारी गुठलिया न घुल जाये जब बेसन और सूजी अच्छे से मिक्स हो जाये तो 1 घंटे के लिए ढक कर रख दीजिये, ताकि इसका रवा अच्छे से फूल जाये।

एक घंटे बाद गैस को चालू करके प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डाल कर कूकर को गैस पर रख दे।

अब कूकर का स्टेण्ड या दो बड़ी सी कटोरी कूकर में पानी के नीचे उल्टा रख दे ताकि मिश्रण का बर्तन अच्छे से रखते बन जाये।

थोड़ी देर पानी को गर्म होने दे जब तक पानी गर्म हो रहा है तब तक सूजी और बेसन के मिश्रण में इनो डाले और एक मिनट तक मिलाये एक मिनट बाद इसे एक मिनट से ज्यादा नहीं मिलाना है जब हम इसमें इनो मिलायेगे तो यह फूल कर दोगुना हो जायेग।

जिस बर्तन में आप ढोकला बना रहे है उसमे एक चम्मच तेल लगा ले सूजी और बेसन के मिश्रण को उस बर्तन में डाले सारा मिश्रण डाल दे और अच्छे से टेप कर दे ताकि मिश्रण के अंदर हवा का एक भी कण न रहे।

कुकर का पानी चेक कर ले थोड़ा गर्म हो गया हो कूकर में जो स्टेण्ड रखा है या कटोरी उस पर मिश्रण का बर्तन रख दे अगर पानी ज्यादा लग रहा है तो मिश्रण के बर्तन को चिमटे से पकड़ ले नहीं तो हाथ जल जायेगे।

मिश्रण के बर्तन को कूकर में रखने के बाद कूकर का ढ़क्कन लगा दे और सीटी निकाल ले याद रहे सीटी नहीं लगानी है गैस को सिलो कर दे, 15 से 20 मिनट तक पकने दे आप चाहे तो एक बार बीच में कुकर खोल कर चेक कर ले।

20 मिनट बाद गैस को बंद कर दे कूकर का प्रेशर खत्म होने दे जब कुकर का प्रेशर ख़त्म हो जाये तो ढ़क्कन को खोल ले, एक चम्मच या चाकू को ढोकले में सीधा नीचे की ओर चूभाये यदि ढोकला चाकू में चिपक जाये तो ढोकला अभी पका नहीं है और अगर नहीं चिपके तो ढोकला पक गया है।

अगर आपका ढोकला चाकू में चिपक रहा है तो कुकर का ढ़क्कन वापस से लगाये और गैस को चालू करके धीमी आंच में तीन से चार मिनट और पका ले फिर ढोकले के बर्तन को चिमटे से पकड़ कर कुकर से बाहर निकाले।

ढोकले को ठंडा होने रख दे जब ढोकला ठंडा हो जाये तो ढोकले को बर्तन से बाहर निकाल ले ढोकले को बर्तन से बाहर निकालने के लिए जिस बर्तन में ढोकला बनाया है उसके चारो ओर चाकू घुमाये अब एक प्लेट ले ढोकले के बर्तन को प्लेट पर उल्टा रख दे धीरे-धीरे टैप करे ऐसा करने से ढोकला बाहर निकल आएगा ढोकला बर्तन से निकालने के बाद तैयार है।

अब ढोकले के लिए तड़का बनायेगे।

ढोकला के लिये तड़का तैयार करेंगे

अब कढ़ाई को गैस पर रख कर एक चम्मच तेल डाले गैस को चालू करे तेल को गर्म होने दे जब तेल गर्म हो जाये तो हींग, राई, जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ता डाले थोड़ा चलाये जो खड़े मसालोे डाले है उन्हें पुटकने दे।

जब मसाले पुटक जाये तो एक चम्मच चीनी और एक कप पानी डाले पानी में एक से दो उबाल आने दे उबाल आने के बाद इसे एक मिनट ओर पकाये।

एक मिनट बाद गैस बंद कर दे तड़का तैयार है ढोकले पर डालने के लिए तड़के को ठंडे ढोकले पर फैला दे।

अब इसे चमचे से थोड़ा दबा दे ताकि जो करी पत्ता, जीरा और राई है वह ढोकले पर चिपक जाये अब इस पर बारीक़ कटी हरी धनिया कसा हुआ नारियल और काजू को छोटे टुकड़ो में तोड़ कर डाले चम्मच से थोड़ा दबा कर सेट करे।

अब आप ढोकले को चाकू से चोकोर तिकोना या गोल काट ले और प्लेट में निकाल ले ढोकला बन कर तैयार है। यह 10, 11 घंटे तक ख़राब नहीं होता है।

ये भी जाने

ढोकला बनाने के लिए सुझाव

आप चाहे तो बेसन की जगह चावल का आटा डाल सकते है।

मठा ज्यादा खट्टा नहीं होना चाहिए नहीं तो ढोकला खाने में खट्टा लगेगा।

यदि आप को खट्टा ढोकला पसंद है तो मठा मिलते समय नीबू डाल सकते है।

सूजी जरूर डाले नहीं तो ढोकला रवे वाला नहीं बनेगा।

तेल का इस्तेमाल बहुत कम करना है।

ढोकला कब परोसे

ढोकले को आप सुबह या शाम के नास्ते में या किसी मेहमान के आने पर नास्ते में मीठी चटनी, हरी चटनी के साथ परोस सकते है यदि आप पहली बार बना रहे है तो ढोकला आप के बच्चो को तो बहुत पसंद आएगा ही साथ में घर के बड़े भी इसे बड़े चाव से खायेगे।

घर से बाहर जब कही पिकनिक या हॉली डे मनाने जाये तो बाकि नास्ते के साथ ढोकले को भी ले जाये।

आशा है आपको रेसिपी पसंद आयी होगी।