दही की लस्सी बनाने की विधि। Dahi ki lassi bnane ki vidhi

इस आर्टिकल में आप दही की लस्सी बनाने की रेसिपी जानेगे, यदि आप पंजाब जैसी लस्सी बनाना चाहते है तो यहाँ दी गई रेसिपी को पूरा पढ़े।

दही खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही यह पौष्टिक भी होता है, लस्सी पंजाब के साथ सभी जगह बहुत पसंद की जाती है।

दही की लस्सी बनाने के लिए ताजे और खट्टे दही के साथ चीनी और कुछ ड्राई फ़ूड की जरूरत होती है।

तो चलिए लस्सी बनाना शुरू करते है।

दही की लस्सी बनाने के लिए सामग्री

ताजा दही : 1 kg
चीनी : 200 ग्राम
मलाई : 4 चम्मच
ड्राई फ़ूड : काजू, बादाम, पिस्ता किसमिस बारीक़ कटे हुए
बर्फ के टुकड़े : 15

दही की लस्सी बनाने की विधि

लस्सी बनाने के लिए मिक्सर के जार में दही, चीनी और बर्फ के टुकड़े डाल दे।

मिक्सर जार का ढक्कन बंद कर दे और जार को ग्रान्डर में कस कर मिक्सी को चलाये।

मिक्सी के जार को खोल कर और लस्सी को चेक करे यदि आपको चीनी कम लगे तो और डाल ले।

जार में से लस्सी को गिलास में निकाल ले और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ़ूड और एक चम्मच मलाई डालकर ठंडी ठंडी लस्सी सर्व करे।

लस्सी को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप लस्सी बनाने के बाद एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दे उसके बाद लस्सी का लुप्त उठाये।

यदि आपको लस्सी में ड्राई फ़ूड पसंद नहीं है तो न डाले।

अधिक रेसिपी –

यदि आप इस तरह से लस्सी बनायेगे तो आपको और आपके परिवार में सभी को बहुत पसंद आएगी।

उम्मीद है हमारे द्वारा शेयर की गई लस्सी बनाने की रेसिपी आपको पसंद आई होगी रेसिपी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।