मछली के पकोड़े कैसे बनाये जाते है। Machli ke pakode

आज में आपके साथ मछली के पकोड़े बनाने की रेसिपी शेयर करुँगी।

मछली के पकोड़े खाने में टेस्टी और बनाने में आसान होते है सर्दी जैसे खास मौसम में जब आपका मन पकोड़े खाने का हो तो आप मछली को स्वादिष्ट पकोड़े बनाये इन्हे बनाने के लिए हमें मछली के अलावा किसी और चीज की आवश्यकता नहीं है सारी सामग्री किचन में पहले से ही मौजूद होती है।

सूखे मसालों के साथ बिना काटे वाली मछली के पीस को बेसन के बैटर में लपेट कर बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम मछली के पकोड़ो को तेल में मीडियम आंच पर पकाया जाता है।

तो चलिए देर किस बात की अब हम फ्रिश पकोड़े बनाने की पूरी रेसिपी को जान लेते है।

मछली के पकोड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

बिना काटे वाली मछली : 500 ग्राम टुकड़ो में कटी हुई

अदरक लहसुन का पेस्ट : 1 चम्मच

बेसन : 200 ग्राम

कॉर्न फ्लोर : 2 चम्मच

नींबू का रस : 1 चम्मच

जीरा पाउडर : 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच

धनिया पाउडर : 1/2 चम्मच

नमक : स्वादानुसार

तेल : जितने में पकोड़े अच्छे से फ्राई हो सके

गरमा मसाला : 1/2 चम्मच

पानी : बेसन को फेटने के लिए

मछली के पकोड़े बनाने की विधि

मछली के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले बिना काटे वाली मछली को एक से और गोल टुकड़ो में काट ले।

मछली के टुकड़ो को धो कर साफ कर ले और पानी अलग होने के लिए अलग रख दे।

अब एक बर्तन में बेसन, नमक, गरम मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर बेसन को घोल कर पकोड़े बनाने जितना गाढ़ा बेसन घोल ले।

बेसन घोलते समय एक साथ ज्यादा पानी न डाले नहीं जरूरत से ज्यादा बेसन पतला हो जायेगा और पकोड़े बनाते नहीं बनेगे।

जब बेसन घुल जाए तो गैस चालू करके कढ़ाई को गैस पर रखे और कढ़ाई में तेल डाले।

अब तेल को मीडियम गर्म होने दे, तेल गर्म हो जाने पर मछली के एक टुकड़े को बेसन के बैटर में डाले और बेसन लपेट कर मछली के टुकड़े को कढ़ाई में डाल दे इसी तरह दो तीन पी या जितने आपके कढ़ाई के तेल में बन जाये मछली के टुकड़ो को बेसन लपटे कर कढ़ाई में डाल दे।

अब जब मछली के पकोड़े एक साइड से हलके फ्राई हो जाए तो इन्हे चमचे से पलट दे और भी और हल्का सिकने दे।

अब हिलाते हुए पकोड़ो को सुनहरा होने तक फ्राई करे।

जब पकोड़े दोनों ओर से अच्छे से फ्राई हो जाए तो उन्हें एक प्लेट में टिशू पेपर पर निकाल ले।

गरमा गर्म मछली के पकोड़े तैयार है हरी चटनी के साथ, टोमेटो सॉस के साथ खट्टी मीठी चटनी के साथ या फिर आपको जो चटनी सबसे ज्यादा पसंद हो उसके साथ मछली के पकोड़े को खा सकते है सर्व कर सकते है।

यदि आपने इससे पहले मछली के पकोड़े बनाये है तो आप इसके स्वाद से तो अच्छी तरह परिचित होंगे तो मुझे बताने की जरूरत ही नहीं है की ये स्वाद अदंर से नरमबाहर कुरकुरे और तीखे और बेहद लजीज होते है।