व्रत के लिए नए तरीके का टेस्टी नाश्ता जिसके आगे साबूदाना खिचड़ी और फ्राई आलू भी फेल हो जाएंगे

सामग्री

– Samak rice समा चावल – 1/2 कप – Boiled potato उबले आलू – 2 – Green chilli हरी मिर्च – 2 – Cumin जीरा – 1 छोटी चम्मच – Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच – Crushed roasted peanuts दरदरा पीसा हुआ भूना मूंगफली – 1/2 – कप – Rock Salt सेंधा नमक स्वादानुसार – Some coriander leaves बारीक कटा हुआ थोड़ा सा हरा धनिया

समा के चावल को धो कर 10 मिनट के लिए साइड में रख दे।

10 मिनट बाद चावल को बारीक़ पीस ले।

पीसे समा के चावल में उबले आलू को कद्दूकस कर ले।

जीरा,  काली मिर्च, भुनी मूंगफली, हरी मिर्च, सेंधा नमक और हरी धनिया डालकर दो तैयार कर ले।

तेल लगा कर हाथो को चिकना कर और थोड़े से डो को हाथ ले कर लम्बा करके रोल बना ले।

कढ़ाई में तेल गर्म करे।

गर्म तेल में रोल को सुनहरा फ्राई करे।

व्रत के लिए गरमा गर्म नाश्ता तैयार है।