सर्दियों में बनाये गरमा गर्म बेसन का हलवा

बेसन का हलवा बनाने के लिए कढ़ाई में घी गर्म करे

घी गर्म हो जाए तो बेसन डालकर बेसन को मीडियन आंच में कलर बदलने तक सेक ले। 

बेसन जब घी छोड़ने लगे तो समझ जाए बेसन सिक कर तैयार है। 

बेसन भुनने में 15 मिनट का समय लगेगा। 

बेसन भून जाए तो उसमे चीनी डाले और मिक्स करे। 

भुने हुए बेसन में चीनी डालने से बेसन और पतला हो जाएगा। 

चीनी डालने के बाद बेसन  चार पांच मिनट चलाते रहे ताकि बेसन नीचे चिपके न। 

बेसन और चीनी पक जाने के बाद बेसन का रंग बदल जाएगा, गैस की आंच को धीमा करके दूध डाले और मिक्स करे। 

दूध डालने से बेसन में गुठलिया पढ़ जाएगी जिन्हे करछली से मिक्स कर दे। 

बेसन जब गाढ़ा हो जाए तो बारीक़ कटे बादाम पिस्ता काजू डाले और मिक्स कर दे अब हलवे में इलायची पाउडर डाले और मिक्स कर 

इलायची पाउडर डालने के बाद गैस बंद कर गरमा गर्म बेसन का हलवा तैयार सर्व करने के पहले एक चम्मच घी  डाले और गरमा गर्म सर्व करे।