प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

प्रेग्नेंसी में सुबह खाली पेट खाएं ये सारी चीजे

प्रेग्नेंसी में सुबह खाली पेट आप फल खा सकते हैं। सुबह खाली पेट में फल खाने से गर्भवती महिलाओं को विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो बच्चे और मां दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

नट्स सेहत से भरपूर होते हैं। सुबह खाली पेट में गर्भवती महिलाएं बादाम, काजू, मूंगफली और अखरोट खा सकते हैं।

साबूत अनाज गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

सुबह के नाश्ते की शुरुआत हमेशा हल्के खाने से करें। इससे आप पूरा दिन अच्छा महसूस करते हैं। साथ ही आपका शरीर और मन भी हल्का महसूस करता है।

अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो आप सुबह के नाश्ते में इडली और सांभर भी खा सकते हैं। यह भी एक अच्छा विकल्प है। इससे आपकी सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं।

सबह के नाश्ते में आप अंडा और दाल जैसे प्रोटीन युक्त आहार भी ले सकते हैं। प्रोटीन शिशु के विकास के लिए बेहद जरूरी होता है।

दूध सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से आपको कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। इसे आप सुबह बादाम या अखरोट के साथ ले सकते हैं।

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट में इन चीजों का सेवन न करें

कॉफी में कैफीन की मात्रा पाई जाती है, जिसका खाली पेट सेवन करने से आपको नुकसान हो सकता है। खाली पेट में कैफीन की मात्रा लेने से शिशु पर भी असर पड़ सकता है।

अगर आपको आमतौर पर सर्दी-जुकाम की शिकायत रहती है, तो सुबह खाली पेट में ठंडे फलों के सेवन से बचें। आप चाहें तो दिन में 11 बजे के बाद ठंडे फलों का सेवन कर सकते हैं।

गर्भावस्था में सुबह खाली पेट में तैलीय पदार्थों और भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है।

सुबह खाली पेट में गर्भवती महिलाएं डिब्बाबंद सामान का सेवन न करें क्योंकि इन पदार्थों को ज्यादा दिनों तक ठीक रखने के लिए बहुत सारे रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

गर्भावस्था में सुबह कच्चे मांस या अंडे का सेवन करने से बचें। दरअसल बहुत से लोगों को मछली या रेड मीट बहुत पसंद होता है लेकिन इन चीजों का सेवन सुबह खाली पेट में नहीं करना चाहिए।