Energy bar in hindi

एनर्जी बार रेसिपी

सबसे पहले एक कटोरे में 1 कप गर्म पानी में 1 कप खजूर 2 घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दें।

Pushparecipes.com

अब इसे बिना पानी मिलाये पीस कर एक पेस्ट बना लें और फिर इसे एक तरफ रख दें।

Pushparecipes.com

एक कढ़ाई में 1 कप काजू, 1 कप बादाम, ½ कप अखरोट, ¼ कप पिस्ता, ¼ कप तिल और ¼ कप कद्दू के बीज डाल दें।

Pushparecipes.com

अब इन्हें धीमी आँच पर कुरकुरे होने तक 5 मिनट के लिए भूनें।

Pushparecipes.com

इसके बाद इसमें ½ कप सूखा नारियल डालकर भूनते रहें।

Pushparecipes.com

अब भुने हुए मेवों को एक अन्य कटोरे में निकल लें और अलग रख दें।

Pushparecipes.com

एक कढ़ाई में खजूर के पेस्ट को डालकर उसे मध्यम आँच पर हल्का पकाएं।

Pushparecipes.com

पेस्ट जब तक गाढ़ा न हो तब तक इसे पकाते रहें।

Pushparecipes.com

अब इसमें भुने हुए मेवे,½ कप शहद, ½ टीस्पून इलाइची पाउडर और ¼ टीस्पून नमक मिलाएं।

Pushparecipes.com

अब गैस स्टोव/ आँच को बंद कर दें और सबकुछ अच्छे से मिलने तक इसे मिलाते रहें।

Pushparecipes.com

इसके बाद एक पैन में ½ कप रोल्ड ओट्स लें और इसमें से खुशबू आने तक इसे मध्यम आँच पर भूनते रहें।

Pushparecipes.com

अब इसका ब्लेंडर में महीन पाउडर बना लें।

Pushparecipes.com

इस ओट्स पाउडर को सूखे मेवे और खजूर के मिश्रण में मिला दें।

Pushparecipes.com

अब इसे अच्छे से मिलते रहें जब तक कि यह गाढ़ा ना हो जाए।

Pushparecipes.com

अब तैयार मिश्रण को एक चिकनी की हुई प्लेट में लगे बेकिंग पेपर पर निकाल लें।

Pushparecipes.com

इसे सेट करके एक ब्लॉक की तरह बना लें।

Pushparecipes.com

अब इसे बाहर निकाल लें और बार जैसे टुकड़ो में काट लें।

Pushparecipes.com

Pushparecipes.com

अंत में, एनर्जी बार परोसने और खाने के लिए तैयार है या फिर आप इसे एयरटाइट(वायुरोधक) बर्तन में भरकर फ्रिज में रखकर एक महीने तक खा सकते हैं।