घर में फिश करी बनाने का है ये बेस्ट तरीका

1. सबसे पहले मछली को अच्छे से धो कर एक करोड़ में ले ले |और उसमे अदरक लहसुन पेस्ट (1 चम्मच), लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर  जीरा पाउडर और थोड़ा सा नमक को डाल दे |

फिर उसे अच्छे से मिला ले और उसे 10 मिनट ढक कर रख दे |

10 मिनट के बाद गैस पे तेल गरम कर ले और माध्यम आंच पे 3 मिनट के लिए पकने दे |

फिर इसे पलट दे और फिर दूसरे तरफ भी 3 मिनट तक पकाये |दोनों तरफ हो जाने पे उसे निकाल ले और वैसे ही साड़ी मछलियों को फ्राई कर ले |

फिर उसी तेल में जीरा और तेजपत्ता को डाल दे |

फिर उसमे कटे हुए प्याज डाल दे और उसे थोड़ी देर तक भुने |

फिर उसमे बाकि का अदरक और लहसुन पेस्ट को डाल दे और उसे 2 मिनट तक भुने |

फिर उसमे धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और स्वाद अनुशार नमक डालकर उसे भुने |

फिर यहाँ पे मैं टमाटर को पीस कर डाल रही हु | और उसे 4-5 मिनट तक भुने |

फिर उसमे अपने हिसाब से पानी डाल दे | (अगर आपको ज्यादा ग्रेवी (रस) पसंद है तो आप थोड़ा ज्यादा पानी डाले)

फिर कटी हुई मिर्च को डाल दे और और ग्रेवी को उबलने के लिए छोड़ दे |

उबाल आने के बाद उसमे फ्राई की हुई मछली को डाल दे और उसे ५ मिनट तक पकाये |

हमारी मछली में उबाल आने लगी है अब गैस को बंद कर दे |

फिर उसे गार्निश के लिए ऊपर से धनिया पत्ता डाल दे |