सबसे पहले, एक बड़ी कढ़ाई में 5 कप दूध लें। ज्यादा क्रीमी टेक्सचर के लिए अच्छी क्वालिटी का दूध लें।

Pushparecipes.com

तले से चिपकने और जलने से बचाने के लिए बीच-बीच में चलाते रहें।

Pushparecipes.com

दूध को उबालें।

Pushparecipes.com

लगातार चलाएं, 8 मिनट में दूध गाढ़ा होने लगेगा। आप इसे ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए चाहें तो ¼ कप क्रीम मिला सकते हैं।

Pushparecipes.com

30 मिनट के बाद दूध क्रीमी हो जायेगा।

Pushparecipes.com

दूध को जलने से बचाने के लिए धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।

Pushparecipes.com

50 मिनट के बाद इसका टेक्सचर पेस्ट जैसा हो जाएगा।

Pushparecipes.com

अब इसमें ¼ कप शक्कर डालें। आप चाहें तो इच्छानुसार ज्यादा शक्कर भी डाल सकते हैं।

Pushparecipes.com

शक्कर घुलने तक चलाते रहें।

Pushparecipes.com

धीमी आंच पर पकाते रहें जब तक कि यह कढ़ाई न छोड़ने लगे और आकार लेना शुरू न करे। अगर आपका मिक्सचर कढ़ाई में चिपक रहा है तो आप यहाँ 1 टी स्पून घी डाल सकते हैं।

Pushparecipes.com

अब इसमें ¼ टीस्पून इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएँ। थोड़ा ठंडा करें और थोड़ा-सा मावा हाथ में लें।

Pushparecipes.com

इसे बॉल का आकार दें और साँचे में डाल कर डिज़ाइन बनाएँ। आप डिज़ाइन बनाने के लिए टूथपिक या काँटे वाली चम्मच (फोर्क) का प्रयोग भी कर सकते हैं।

Pushparecipes.com

दूध पेड़ा तैयार हैं। इन्हें हवा-बंद (एयरटाइट) डब्बों में रखें और एक हफ्ते तक प्रयोग करें।

Pushparecipes.com

दूध का पेड़ा