दानेदार मटर पुलाव कुकर में कैसे बनाए |
आवश्यक सामग्री – बासमती चावल – 1 कप ( 250 ग्राम) – देसी घी – 2 छोटी चम्मच – तेज पत्ता – 2 – जीरा – 1 छोटी चम्मच – लौंग – 2 – काली मिर्च – 10 – जावित्री – 2 ( 2 इंच) – दालचीनी – 2 ( 2 इंच) – बड़ी इलायची – 1 – काजू – 8 से 10 – हरी मटर – 1 कप (100 ग्राम) – नमक – 1/2 छोटी चम्मच या स्वाद अनुसार
पानी को तीन चार बार साफ पानी से धो ले।
धोने के बाद चावल को 15 मिनट के लिए साइड में रख दे।
कुकर में तेल गर्म और साबुत मसाले तेज पत्ता, लौंग दालचीनी और काली मिर्च डालकर भून ले।
अब काजू डाले और सुनहरा होने दे उसके बाद हरे मटर डालकर मिला ले।
अब धुले हुयी चावल डाले और चावल को पकाने के लिए 300 ग्राम पानी डाल दे।
चमचे से सारी सामग्री को अच्छे से और हलके हाथो से मिक्स करे।
अब ढक्कन बंद करके 1 सीटी आने तक चावल को पका ले।
दानेदार मटर पुलाव बन कर तैयार है आप इसे केवल 15 से 20 मिनट में बना कर तैयार कर सकते है।