नाश्ते में कुछ नया बनाने का मन करे तो ये मैक्रोनी वाले पुलाव घर पर पर जरूर बनाए |

सामग्री (Ingredients) – – मैक्रोनी – आधा कप – पानी – 3 कप – तेल – एक छोटी चम्मच – नमक स्वादानुसार – पका हुआ बासमती – चावल एक कप – तेल – 2 बड़े चम्मच – तेजपत्ता – 2 पीस – जीरा – एक छोटी चम्मच – दालचीनी – दो टुकड़े – काली मिर्च – आधी छोटी चम्मच – लौंग – 2 से 3 – बारीक कटा हुआ प्याज – 1 – गाजर – 1 – शिमला मिर्च – 1 – हरी मटर – आधा कप – टमाटर – 2 – लाल मिर्च पाउडर – आधी छोटी चम्मच – नमक – आधी छोटी चम्मच – हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटी चम्मच – थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया

एक कप चावल एक कप पानी और दो चम्मच तेल डालकर चावल को पका ले।

तीन कप पानी और एक चम्मच नमक और नमक डालकर  उबाल ले।

उबलते हुए पानी में मक्रोनिया डालकर उबाल ले और नरम होने पर पानी से निकाल कर छन्नी पर रख ले।

दो चम्मच तेल गर्म करे।

गरम मसाले डालकर चटका ले।

प्याज डाले प्याज का पक्का पन ख़त्म होने तक पका ले।

अब मटर शिमला मिर्च, गाजर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर ले और कच्चा पन खत्म होने तक पका ले।

पकाई हुई सब्जियों में पके हुए बासमती चावल और मक्रोनिया डालकर मिक्स करे और तीन मिनट तक धीमी आंच में पका ले।

मैक्रोनिया पुलाव तैयार है आप इसे गरमा गर्म सर्व कर सकते है।