1. सबसे पहले लौकी को छीलकर उसे अच्छे से धो ले |

2. फिर उसे कद्दूकस कर ले और फिर उसका पानी निचोड़ कर उसे निकाल दे |

3. फिर उसमे हरी मिर्च, धनिया पत्ता और अदरक लहसुन पेस्ट डाल दे |

4. फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अजवाइन को डाल दे |

5. फिर उसमे बेसन डाल दे और उसे अच्छे से मिला दे और उसे 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दे |

6. फिर उसमे नमक मिला दे और गैस पे तेल होने के लिए रख दे |

7. फिर उसका छोटा छोटा बोल बना ले |

8. फिर उसे मध्यम आंच में बॉल को तलने के लिए डाल दे |

9. जब दोनों तरफ से बॉल्स पक जाये तो उसे निकाल ले |

10. फिर दूसरे कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर उसमे जीरा डाल दे, थोड़ी देर बाद फिर उसमे प्याज के पेस्ट को डाल दे सुर उसे 2-3 मिनट तक भुने |

11. फिर उसमे टमाटर के पेस्ट को डाल दे और फिर उसे भुने |

12. फिर उसमे मिर्चा पाउडर, हल्दी और नमक डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये |

13. फिर उसमे पानी डाल कर उसमे एक उबाल आने दे |

14. फिर उसमे बॉल्स को डाल दे और 4-5 मिनट तक पकाये |

15. फिर उसमे गरम मसाला और कटे हुए धनिया पत्ता को डाल दे और गैस को बंद कर दे |

16. फिर उसे किसी भी सर्विग बॉल में निकाल ले और हमारी लौकी कोफ्ता बन कर तैयार है | इसे गरमा गरम रोटी, फुल्का या पराठा के साथ खाये |