1. सबसे पहले एक कटोरे में आटे को ले ले और उसमे 4-5 चम्मच तल डालकर मिला दे |

2. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसे मिलाये |

3. धीरे धीरे पूरा सूखा आटा खत्म हो जायेगा तो उसे अब आटे को हम हाथ के पिछले वाले भाग से गुथेंगे |

4. थोड़ा थोड़ा पानी देकर उसे 5-7 मिनट तक गुथे |

5. उसके बाद आप देखेंगे की हमरी आटा सॉफ्ट हो गयी है | अब उसे किसी सूती कपड़े से 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए |

6. 10 मिनट बाद उसे निकाले और आटे को एक बार और 20-30 सेकंड के लिए मिला ले |

7. अब आटे का छोटा सा लोई बना ले और सूखे आटे में लपेट ले |

8. फिर उसे हाथ के सहारे उसे दबाकर पूरी जैसा बना ले |

9. फिर उसमे थोड़ा सा सूखा आटा कागा दे और उसे हल्के हाथो से बेल ले |

10. और हमने यहाँ पे एक रोटी बेलकर तैयार कर लिए है |

11. अब गैस पे तवा या पैन रखे और गरम होने के बाद उसपे रोटी को डाले |

12. 4-5 सेकंड के बाद उसे पलट दे |

13. 30-40 सेकंड के बाद उसे सूती कपड़े से चारो तरफ दबाये ताकि रोटी हरो तरफ पाक जाए |

14. फिर रोटी को पलट दे और फिर उसी कपड़े से चारो तरफ हल्के हाथो से चोरो तरफ दबाये |

15. और हमारी रोटी कितनी अच्छी फूल कर तैयार हो गयी है, अब उसे किसी प्लेट में निकल ले |

1. उसके लिए फिर से एक रोटी को बेलकर तवा पे डाले |

2. फिर उसे 4-5 सेकंड बाद उसे पलट दे और उसे 30-40 सेकंड के लिए पकने दे |फिर उसे एक बार धुंआ दे ताकि चारो तरफ रोटी अच्छे से पक जाए |

3. और हमारी रोटी की दूसरी परत भी अच्छे से पक गयी है |

4. फिर तवा को हटाए और चिमटे के सहारे रोटी को गैस पे डाल दे और गैस का फ्लेम तेज कर दे | और 2 सेकंड में रोटी फूल जाएगी | फिर उसे प्लेट में निकल ले |

1. फिर से एक रोटी को बेलकर तवा पे डालेंगे |

2. और उसे पलटकर उसके ऊपर तेल या घी लगा देंगे |

3. फिर उसे पलटकर दूसरे तरफ भी तेल लगा दे और छलनी से चारो तरग दबा कर उसे पकाये |

4. फिर चारो तरफ हो जाने पे उसे मोरकर निकाल दे |