1. सबसे पहले दूध को उबलने के लिए रख दे |

दूध को उबाल जाने के बाद गैस को बंद कर दे और फिर दूध में थोड़ा थोड़ा  विनेगर डालकर उसे धीरे-धीरे मिलाये |और उसे 2 मिनट के लिए छोड़ दे |

और आप देखेंगे की दूध अच्छे तरह से फट गया है | (अगर दूध अच्छा नहीं फटा हो तो उसे थोड़ी देर के लिए गैस ऑन कर दे )

अब किसी पतीले पे सूती कपड़ा डालकर उसमे फटे हुए दूध को डाल दे |और फिर उसे ठंढा पानी से अच्छे से धो ले |ताकि उसमे जो भी विनेगर का खट्टापन है वो निकल जाये |

अब उसका पानी निकल ले | पनीर को ज्यादा नहीं दबाना है उसे हल्के हाथो से दबाकर पानी निकल दे और उसे 2-3 घंटो के लिए तांग के छोड़ दे |

फिर उसे निकले और थान के इस भाग से उसे 4-5 मिनट तक मिलाये |

मिनट बाद आप देखेंगे की पनीर हाथ में नहीं पाकर रही है और घी छोड़ रही है |

फिर उसमे सूजी दाल दे और उसे फिर 5 मिनट तक मिलाये |फिर एक गोली बना के देखे अगर गोली में दर्रे नहीं आ रही है इसका मतलब आपका पनही रागुल्ले बनाने के लिए बिलकुल तैयार है |

फिर उसे हाथो से पतला कर दे और उसे चाकू से एक साइज का काट ले |

फिर उसे अपने पसंद का शेप दे दे |

यहाँ में मैंने एक रसगुल्ले की गोली बना लिया है | ऐसे ही पुरे पनीर का गोली बना ले |

फिर कुकर में चीनी डाल दे और पानी डाल दे |

फिर इलाइची को थोड़ा तोड़कर उसको डाल दे और उसे उबलने के लिए छोड़ दे |

जब पानी में उबाल आ जाये तो रसगुल्ले के गोली को डाल दे और उसका सिटी लगा दे |

अब उसे मध्यम आंच पे 2 सिटी लगा दे और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

फिर रसगुल्ले को किसी कटड़े में निकाल कर एक तरफ रख दे | और अब हम इसका क्रीम बना कर तैयार कर लेंगे |

अब एक कटोरे में केसर को ले ले और उसमे एक चम्मच दूध डालकर केसर को मिला ले |

फिर दूसरे कटोरे में खोया और चीनी पाउडर को मिला ले |

फिर दूध में लिए हुए केसर  को भी डाल दे और उसे अच्छे से मिला दे |

अब रसगुल्ले को चाकू की मदद से बिच से काट दें | और उसके बिच में थोड़ा सा क्रीम भर देंगे |

और फिर उसके ऊपर चेरी को रख दे |

हमारा चमचम बनकर तैयार है | इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दे और उसके बाद खाये या मेहमानो को पड़ोसी |वैसे तो आप अभी भी खा सकते है लेकिन इसे थोड़ी देर चोर देने पे ये और भी अच्छा लगता है |