खाने के स्वाद को दुगुना करे बैंगन के भरता की यह रेसिपी |

आवश्यक सामग्री – बैंगन – 1 – टमाटर – 3 – सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच – जीरा – 1 छोटी चम्मच – कटी हुई लहसुन – 1 छोटी चम्मच – कद्दूकस किया हुआ अदरक – एक छोटी चम्मच – लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच – हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच – धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच – कुछ कटी हुई हरी धनिया – कटी हुई हरी मिर्च -2 – नींबू का रस – 2 छोटी चम्मच – नमक – स्वाद के अनुसार

बैगन में छे छेद कर ले

टमाटर और बैगन को तेल लगा कर चिकना  कर दे ताकि छिलका आसानी से  निकल जाए।

गैस पर जाली रखे और जाली पर बैंगन और टमाटर रख कर भून ले।

बैगन और टमाटर भून जाए तो ठंडा करने के लिए एक पतीले में पानी डालकर उन्हें पानी में डाल दे।

ठंडा करके बैगन और टमाटर को छील ले।

कढ़ाई में तेल गर्म करे उसमे लहसुन हरी मिर्च जीरा हींग डालकर लहसुन को सुनहरा होने दे उसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और  डालकर मिक्स करे।

अब टमाटर और बैगन को अच्छे से मैश कर ले और तैयार मसाले में  डाल दे।

मसाले में डालने के बाद दो मिनट तक तेल में भरते को पका ले। 

अब नींबू का रस और हरी धनिया, नमक मिला कर दो मिनट और पकाये उसके बाद गैस बंद कर दे।