बादाम मिल्क कैसे बनाते है?

1. सबसे पहले अगर आपको सुबह में बादाम की दूध बनानी है तो रात में ही 10-12 बादाम को फूलने के लिए डाल दे |

फिर सुबह में उसे पानी से निकल कर छिल ले और ये इसका छिलका बहुत बहुत ही आसानी से निकल जाता है |

उसमे 50 ग्राम दूध डालकर उसे अच्छे से पीस ले |

और यहाँ पे मैंने बादाम का पेस्ट बना लिया है |

. फिर गैस पे बाकि दूधो को उबलने के लिए रख दे |

दूध में उबाल आ जाने के बाद उसमे चीनी, इलाइची पाउडर और केसर को डाल दे और उसे मिलाये |

फिर उसमे बादाम का पिसा हुआ पेस्ट डाल दे और ढकते होते हुए मिलाये और थोड़ी देर पकाये |

और यहाँ पे आप देख सकते है की हमारी बादाम की मिल्क तैयार हो गयी है | अब इसे थोड़ी देर ठंढा होने के लिए रख दे |

अब इसे किसी गिलास में निकाले और थोड़ा सा बादाम के टुकड़े और केशर के कुछ दानो से उसे सजा दे | और हमारी बादाम मिल्क बनकर तैयार है |