अंडा करी सब्जी  बनाने का सबसे आसान तरीका क्या हैं

1. सबसे पहले अंडे को उबाल कर उसे छीलकर उसमे बिच से थोड़ा थोड़ा काट ले | ताकि अंडे को तलते टाइम ज्यादा तेल का छिट्टा ना उड़े |

अब गैस पे पैन रखे और उसमे तेल डालें | फिर उसमे मिर्च, हल्दी, काली मिर्च और नमक डाल दे |

फिर उसमे अंडे को डालकर थोड़ी देर फ्राई कर ले |

अब एक दूसरी कढ़ाई या पैन में थोड़ा सा तेल डालें और गरम होने के बाद उसमे जीरा और खरा गरम मशाला को डाल दे |

फिर उसमे प्याज को डाल दे और उसे भूरा होने तक भुने |

फिर उसमे अदरक, लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पत्ता डालकर उसे भुने |

फिर उसमे टमाटर डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये |

और जब टमाटर अच्छे से पक जाये तो उसमे उसमे पानी डालकर ग्रेवी बना ले और उसे 2 मिनट तक पकाये |

अब नारियल के बुरादे को मिक्सी जार में ले ले और उसमे थोड़ा सा पानी डालकर उसे पीस ले |

फिर उसे ग्रेवी में डाल दे |

अब उसमे फ्राई किये हुए अंडे को डाल दे, और उसमे थोड़ी देर पकाये |

अब उसमे गरम मशाला और धनिया का पत्ता डाल दे, और हमारी एग करी बन कर तैयार है |