आलू से बना इतना क्रंची और टेस्टी स्नैक की देखकर ही मुह में पानी आ जायेगा |

आवश्यक सामाग्री  – मैश आलू - 1 कप – नमक – 1/4 छोटी चम्मच – बेकिंग सोडा – 1/4 छोटी चम्मच – हल्दी पाउडर  – 1/2 छोटी चम्मच – लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

भरावन  – तेल  1 बड़ी चम्मच – जीरा – 1 छोटी चम्मच – कद्दूकस अदरक (– 1 छोटी चम्मच – कटी हुई हरी मिर्च  – 3 – धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच – लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच – हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच – गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच – नमक  – 1 छोटी चम्मच – कुछ धनिया पत्ती

एक बाउल में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर बेकिं सोड़ा डाले और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना ले ज्यादा पतला घोल बनाये।

घोल को कुछ देर के लिए साइड में रख दे और आलू की सब्जी तैयार कर ले।

कढ़ाई को गर्म करके जीरा डालकर चटका ले इसके बाद अदरक डाले और भून ले।

उबले हुए आलू , दो बारीक़ कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिला थोड़ा सा गरम मसाला डालकर मिक्स करे।

अब मसालों के साथ मिक्स करते हुए आलू 5 मिनट तक धीमी आंच में पका ले।

सब्जी को ठंडा करके छोटे छोटे पेड़े बना ले।

बेसन के घोल को चम्मच से फेट ले।

अब कढ़ाई में तेल गर्म करे अब बेसन के घोल में आलू के पेड़े को डाले और बेसन के घोल से कोड कर ले।

मैदे में लिपटी आलू के पेड़ो को दोनों साइड से सुनहरा होने तक सेक ले।

सेकने के बाद कढ़ाई से निकाल कर हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ सर्व करे