मसालेदार मछली बनाने की विधि।

इस पेज पर मछली बनाने की दो रेसिपी शेयर की गई जिसमे आप करी वाली मछली और सुखी मछली बंनाने की रेसिपी सीखेंगे।

पिछले पेज पर आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी शेयर की गई है उसे भी जरूर पढ़े।

तो चलिए मछली बनाने की रेसिपी शुरू करते है।

करी वाली मछली बनाने की रेसिपी

आवश्यक सामग्री

  • मछली : 500 ग्राम
  • प्याज : 2 मीडियम साइज
  • अदरक का पेस्ट : 1 छोटी चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट : 1 चम्मच
  • टमाटर की प्यूरी : 1 टमाटर की
  • धनिया पाउडर : 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर : 1/2 चम्मच
  • तेज पत्ता : 2
  • दालचीनी : 1 टुकड़ा
  • इलायची : 1
  • स्टार फूल : 1
  • लौंग : 4
  • जीरा पाउडर : 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला : 1 चम्मच
  • नमक : स्वादानुसार
  • तेल : 4 चम्मच
  • नींबू का रस : आधा कटोरी

मसालेदार मछली बनाने की विधि

मछली बनाने के लिए सबसे पहले मछली को टुकड़ो में काट कर दो तीन बार पानी से धो ले।

अब एक बाउल में रखे और मछली के टुकड़ो के ऊपर हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला ले।

अब कढ़ाई या तवे में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करे जब तेल गर्म हो जाए तो मछली के टुकड़ो को तेल में डालकर दोनों तरफ से हल्का हल्का रंग बदलने तक फ्राई करके निकाल ले।

अब कढ़ाई में दो चमच तेल ओर डाल दे और गर्म करे जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे तेज पत्ता, लौंग, इलायची, दालचीनी और स्टार फूल डालकर 20 सेकंड तक भून ले।

अब अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर आधा मिनट भून ले उसके बाद प्याज का पेस्ट डाले और प्याज का रंग बदलने तक प्याज को भून ले।

प्याज का रंग बदल जाए तो टमाटर की प्यूरी और स्वादानुसार नमक डालकर टमाटर को तेल छोड़ने तक भून ले।

जब टमाटर तेल छोड़ दे तो जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मसाले थोड़ा सा पानी डालकर माध्यम आंच में मसालों को 4 से 5 मिनट तक भून ले।

मसालों को भुनने के बाद एक गिलास या आप जैसी ग्रेवी पसंद करते है उतना पानी डालकर ग्रेवी को ढक्कन ढक कर 5 मिनट तक पका ले।

पांच मिनट पकाने के बाद ढक्कन हटाए और मछली के टुकड़े डालकर 5 से 6 मिनट तक धीमी आंच में मछली को ग्रेवी के साथ पका ले।

6 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर मछली की सब्जी तैयार ढक्कन हटा कर गरम मसाला और हरी धनिया डालकर सर्व कर सकते है।

इस विधि से आप करी वाली बहुत ही स्वादिष्ट मछली बना सकते है।

चलिए अब जानते है सुखी मछली बनाने की रेसिपी।

सुखी मछली बनाने की रेसिपी

आवश्यक सामग्री

  • सुखी मछली : 500 ग्राम
  • अदरक लहसुन का पेस्ट : 4 चम्मच
  • काली मिर्च : 1/2 चम्मच
  • सरसो का तेल : 2 बड़े चम्मच
  • गरम मसाला : 1/2 चम्मच
  • नमक : स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर : 1/3 चम्मच
  • हल्दी पाउडर : 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर : 1 चम्मच

सुखी मछली बनाने की विधि

सुखी मछली बनाने के लिए सबसे पहले सुखी मछली को गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दे।

मछली को पानी से निकाल कर 10 मिनट के लिए प्लेट में रख दे, 10 मिनट बाद मछली के ऊपर स्वादानुसार नमक, काली मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, गर्म मसाला, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मछली के साथ अच्छे से मिक्स कर ले।

सारे मसाले मिक्स करने के बाद 10 मिनट के लिए मछली को मसाले के साथ ऐसे ही छोड़ दे।

तय समय बाद गैस चालू करे और मोटी तली की कढ़ाई में सरसो का तेल डालकर तेज गर्म कर ले जब तेल तेज गर्म हो जाए तो मछली के टुकड़े डाल दे जब मछली एक साइड से पक जाए तो उसे पलट दे और दूसरी तरफ से पका ले।

जब मछली दोनों साइड से पक जाए तो उन्हें चमचे की सहायता से एक प्लेट में निकाल ले।

इसी तरह से वाकी की मछली भी फ्राई कर ले, और टॉमेटो सॉस हरी चटनी के साथ सर्व करे।

ये भी जाने –

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा शेयर की गई रेसिपी पसंद आयी होगी।

रेसिपी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।