दाल ढोकली कैसे बनती है। Dal dhokli recipe in hindi

दाल ढोकली एक ऐसी डिस है जिसे आप अकेले परोस सकते है यदि आपका मन दाल, चावल, सब्जी और रोटी बनाने का नहीं है तो आप केवल दाल ढोकली बना कर परोस सकते है।

दाल ढोकली राजस्थानी और गुजराती डिस है जिसे सभी जगह बहुत पसंद किया जाता है।

तो चलिए देर किस बाद की अब आप भी मेरी इस रेसिपी केवल 15 से 20 मिनट में दाल ढोकली बना कर खाये और सर्व करे।

दाल ढोकली बनाने के लिए सामग्री

  • अरहर दाल ( तुअर दाल ) : 1 कप
  • गेहूँ का आटा : 1/2 कप
  • मूंगफली : 3 चम्मच
  • बेसन : 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर : 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर : 1 चम्मच
  • जीरा : 1/2 चम्मच
  • हींग : 1 पिंच ( चुटकी भर )
  • सुखी लाल मिर्च : 1
  • करीपत्ता : 8
  • चीनी : 1 चम्मच
  • नींबू का रस : 3 चम्मच
  • तेल : 3 टीस्पून
  • नमक : स्वादानुसार
  • पानी : 3 कप
  • हरी धनिया : 1/2 कप बारीक़ कटी

दाल ढोकली बनाने की रेसिपी

दाल ढोकली बनाने के लिए सबसे पहले तुअर की दाल को कुकर में उबाल कर तैयार करेंगे।

दाल पकाने के लिए सबसे पहले कुकर में एक कप तुअर की दाल डाल कर दो बार साफ पानी से धो ले।

धोने के बाद दाल में तीन गिलास पानी डाले और कुकर में दाल के ऊपर एक कटोरी में मूंगफली और थोड़ा सा पानी डाल कर रख दे।

कुकर का ढक्कन बंद कर दे और कुकर गैस की फूल आंच पर रख कर दो सीटी आने तक पकाये, दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर दे और कुकर का प्रेसर खत्म होने का इन्तजार करे।

प्रेशर खत्म हो जाए तो मूंगफली की कटोरी को अलग निकाल ले।

अब एक थाली में गेहूँ का आटा, बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर एक चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालकर पूरी से मुलायम आटा गूथ कर तैयार कर ले।

गुँथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए साइड में रख दे ताकि आटा पूरी तरह सेट हो जाए।

जब तक आटा सेट हो रहा है हम दाल तैयार कर लेंगे।

कुकर में पकाई दाल में दो कप पानी डालकर कलछारी से हल्का पीस ले और घोल ले।

अब दाल को फ्राई करेंगे जिसके लिए कढ़ाई को गैस पर रखेंगे और उसमे दो छोटी तेल डालेंगे, जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे जीरा, राई, हींग, करी पत्ता और सुखी लाल मिर्च के दो टुकड़े करके डालेंगे और चमचे से हिलाते हुए सभी मसाले को चटका लेंगे।

जब मसाले चटक जाए तो हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दे और 10 सेकण्ड भून ले।

हल्दी और लाल मिर्च पाउडर भून जाने के बाद उबाली हुई दाल और मूंगफली कढ़ाई में डालकर नींबू का रस और चीनी डालकर।

अब जब दाल उबलने लगे तो गैस की आंच को धीमा कर दे स्वादानुसार नमक डाले और दाल को धीमी आंच पर 8 मिनट तक पका ले।

जब दाल आठ मिनट पके उसी समय आपने जो आटा सेट होने के लिए रखा था उसके चार हिस्से कर ले।

एक लोई को गोल करे और सूखा आटा लगा कर रोटी जितना पतला बेल कर तैयार कर लीजिए अब बाकी की जो लोई बची है उन्हें भी इसी तरह बेल कर तैयार कर ले।

अब जो रोटी बेली है उन्हें चाकू की सहायता से चौकोर काट ले, जो टुकड़े आपने काटे है उन्हें ही ढोकली के नाम से जाना जाता है।

अब ढोकली और दाल तैयार है अब हमें दाल ढोकली बनाना है जिसके लिए आप जिस दाल को धीमी आंच पर पका रहे उसमे ढोकली के दस टुकड़े एक बार में डालकर एक से दो मिनट पका ले और चमचे से हल्के हाथो मिक्स करते रहे।

दो मिनट बाद दस टुकड़े और दाल में डाले और उन्हें भो दाल में हल्के हाथ से कलछड़ी मिक्स करे और दो मिनट उन्हें भी पकाये बाकि की ढोकली को भी इसी तरह से दाल में डालते जाना और चमचे से मिक्स करते हुए पकाना है ताकि ढोकली एक साथ और एक बराबर पके।

सभी ढोकली डालने के बाद दाल ढोकली को 8 मिनट तक धीमी आंच में पकाना है।

8 मिनट बाद दाल ढोकली बन कर पूरी तरह तैयार है आप दाल ढोकली को गरमा गर्म चावल, रोटी और पूरी के साथ या अकेले गर्म सर्व करने से पहले हरी धनिया डालकर सजाये उसके बाद सर्व करे।

दाल ढोकली को गर्म गर्म परोसना नहीं करोगे तो यह ठंडी पड़ने के बाद गाड़ी हो जायेगी जो खाने में अच्छी नहीं लगेगी।

ये भी जाने :-

दाल ढोकली बनाने के लिए सुझाव

दाल ढोकली बनाने के लिए आप अपने अनुसार सामग्री कम ज्यादा कर सकते है।

ढोकली और दाल दोनों को अलग अलग तैयार किये जाते है इसलिए नमक अपने स्वाद को ध्यान में रखते हुए डाले।

यदि आप तीखा खाना पसंद करते है तो आप मिर्ची की मात्रा ज्यादा कर सकते है।

तो कैसी लगी दाल ढोकली बनाने की रेसिपी बना कर चख कर जरूर बताये।

यदि आपने अभी तक एक भी बार दाल ढोकली नहीं बनाई है तो एक बार जरूर बनाये इसका टेस्ट तो आपको पसंद आएगा ही साथ ही इसे बनाने के लिए कम समय और सामग्री दोनों की जरूरत होती है।

बच्चे तो दाल ढोकली के दीवाने होते है आप आपने बच्चो को एक बार दाल ढोकली बना कर जरूर खिलाये।