स्वादिष्ट सेब का हलवा बनाने की विधि

इस पेज पर सेब का हलवा बनाने की रेसिपी शेयर की गई है।

यदि आप मीठा खाने के शौकीन है और रोज – रोज वही मीठा खा कर बोर हो गये है तो स्वादिष्ट सेब का हलवा बनाये।

सेब का हलवा खाने में तो मीठा और स्वादिष्ट होता ही है साथ ही सेहत के लिए भी फायदे वाला होता है सेब का हलवा बनाना बहुत आसान है।

सेब का हलवा बनाने में कोई मेहनत नहीं लगती है तो चलिए देखते है की सेब का हलवा कैसे बनता है।

सेब का हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • सेब : 500
  • घी : 2 बड़े चम्मच
  • नांरगी कलर : 1/5 चम्मच
  • मावा (खोया ) : 150 ग्राम
  • इलायची : 1 कुटी
  • काजू  : 1/2 कटोरी कटे हुए
  • पिस्ता : 1/4 कटोरी
  • किसमिस : 1/3 कटोरी बारीक कटी
  • नारियल : 1/3 कटोरी बारीक कसा हुआ
  • केसर : तीन चार लच्छे
  • चीनी : 1/2 कटोरी
  • नमक : 1/4 चम्मच
  • नीबू का रस : 1/2 चम्मच

सेब हलवा बनाने की विधि 

सेब हलवा बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात सेब का हलवा बनाने के लिए सेब 2 मिनट पहले ही कद्दूकस करे पहले से न कद्दूकस करे।

सेब हलवा बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम सेब को साफ पानी में रगड़ कर साफ कर ले और कपड़े से पोछ ले अब काजू , पिस्ता, नारियल, बादाम और किसमिस को बारीक काट कर एक प्लेट में रख ले।

एक कटोरी में तीन चम्मच दूध डाल कर केसर के लच्छो को दूध में डाल दे।

अब सेब के छिलके उतार ले और सेब को कद्दूकस कर ले जब सारे सेब कद्दूकस हो जाये तो नमक और एक चम्मच नीबू का रस कद्दूकस किये सेब में मिक्स कर दे ऐसा करने से सेब काले नहीं पड़ेगे।

अब एक मोटी तली का बर्तन या कढ़ाई ले कढ़ाई में दो चम्मच घी डाले अब गैस को चालू करे और कढ़ाई को गैस पर रख दे घी को गर्म होने दे जब घी गर्म हो जाये तो काजू, बादाम और पिस्ता को घी में रोस्ट कर ले इन्हे ज्यादा लाल नहीं करना है बस हल्का सा फ्राई करना है।

जब डिराय फ्रूट फ्राई हो जाये तो गैस को धीमा कर दे डिराय फ्रूट बाहर निकाल ले और कढ़ाई में एक चम्मच घी और डाले घी को गर्म करे जब घी गर्म हो जाये तो कसे हुए सेब को डाल दे और चमचे से चलाते हुए घी के साथ मिक्स करे खाने वाला कलर डाले मिक्स करे और गैस की मीडियम आंच में 10 मिनट तक पकाये ताकि ये अच्छे से नरम हो जाये।

जब सेब नरम हो जाये तो मावा डाले और चमचे से मिक्स करते हुए 5 मिनट ओर पकाये चीनी मिक्स करे।

चीनी मिक्स करने के बाद दो मिनट ओर गैस पर पकाये फिर उसमे केसर डाले मिक्स करे अब काजू, बादाम, पिस्ता, किसकिस और नारियल डाल कर मिक्स करे अब ऊपर से एक चम्मच घी डाल कर मिक्स करे सेब का हलवा तैयार है।

ये भी जाने :

सेब हलवा को बनाने के लिए सुझाव

सेब हलवा बनाने के लिए लाल सेब का ही इस्तेमाल करे।

सेब पहले तेज आंच में पकाये और बाद में मीडियम आंच में पकाये।

सेब को पकाते समय इसे बीच – बीच में चमचे से चलते रहे ताकि चिपके न।

इसमें आप अपने अनुसार डिराय फ्रूट डाल सकते है।

सेब हलवे को कैसे परोसे

सेब के हलवे को आप व्रत में खा सकते है और किसी भी त्यौहार पर पूजा में प्रसाद में भी बना सकते है और जब आपका मन कुछ मीठा खाने का हो तो इसे जल्दी से बना कर खा सकते है।

3 thoughts on “स्वादिष्ट सेब का हलवा बनाने की विधि”

  1. सेब ऐसा एक फल हैं जिसे बच्चे और बढ़े हर कोई पसंद करता हैं। हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है। बचपन से ही हम सभी ये बात सुनते आ रहे हैं की “An apple a day keeps the doctor away” पर क्या आप इस बात पर यकीन भी करते हैं? पर ये वाकई सच है कि हर रोज एक सेब खाने के फायदे (Apple Benefits In Hindi) से कई तरह की बीमारियों के होने की डर कम हो जाती है।

Comments are closed.